'सचिन कोटा...',अर्जुन तेंदुलकर को IPL मेगा ऑक्शन के दौरान आखिरी समय में खरीदने पर मुंबई इंडियंस पर भड़के फैंस

सचिन तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर (Photo Credit - @sachin_rt)
सचिन तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर (Photo Credit - @sachin_rt)

Arjun Tendulkar Sold To Mumbai Indians IPL 2025 Auction : युवा तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर एक बार फिर से आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। अर्जुन तेंदुलकर हालांकि पहले नहीं बिके थे लेकिन इसके बाद मुंबई इंडियंस ने आखिर में आकर उन्हें खरीद लिया। उन्हें तीसरे राउंड के दौरान मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया।

Ad

अर्जुन तेंदुलकर की अगर बात करें तो उन्होंने अपने आईपीएल करियर में कुल 5 मैच खेले हैं, जिसमें 13 रन बनाने के अलावा 3 विकेट लिए हैं। उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है और शायद यही वजह है कि उनके लिए आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के दौरान पहले दो राउंड में किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई। हालांकि आखिर में आकर 30 लाख में अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने खरीद लिया।

अर्जुन तेंदुलकर को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़

अर्जुन तेंदुलकर को जिस तरह से मुंबई इंडियंस ने आखिर में आकर खरीदा, उसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी रिएक्शंस आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि फैंस इस बारे में क्या बात कर रहे हैं।

Ad
तीसरे राउंड में आखिरकार अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने खरीद ही लिया।
Ad
मुंबई इंडियंस की टीम अर्जुन तेंदुलकर को इस तरह से देखती है।
Ad

एक यूजर ने तंज कसते हुए कहा कि अर्जुन तेंदुलकर सचिन कोटा के तहत मुंबई इंडियंस टीम में आए हैं।

Ad
Ad
मुंबई इंडियंस की टीम में कोई फिनिशर नहीं है। ग्लेन फिलिप्स अच्छे ऑप्शन थे लेकिन मुंबई ने उन्हें जाने दिया। क्योंकि वो अर्जुन तेंदुलकर का इंतजार कर रहे थे।
Ad
अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस या किसी और टीम के लिए क्या अच्छा कर सकते हैं।
Ad
अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने खरीद लिया है और वो सचिन तेंदुलकर का रिजर्व कोटा है। जबरदस्ती की ऑक्शन।
Ad
सेलिब्रेटी का किड होने की वजह से काफी दबाव आ जाता है और अर्जुन तेंदुलकर इसी चीज का सामना कर रहे हैं।

आपको बता दें कि आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के दौरान कई सारे बड़े खिलाड़ी नहीं बिके। जेम्स एंडरसन के लिए तो बोली ही नहीं लगी। उन्होंने इतनी उम्र में खुद को ऑक्शन के लिए रजिस्टर्ड कराया था लेकिन उनके लिए किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications