IND vs PAK : विराट कोहली का शतक रोकने के लिए पाकिस्तान ने चली चाल! शाहीन अफरीदी ने की नापाक हरकत; फैंस ने लगाई लताड़

विराट कोहली और शाहीन अफरीदी
विराट कोहली और शाहीन अफरीदी

India vs Pakistan: भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपना जोरदार प्रदर्शन जारी रखा है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने अपने दूसरे मैच में पाकिस्तान को 6 विकेटों से पटखनी दी है। भारत की ओर से इस जीत के हीरो विराट कोहली रहे, जिन्होंने 111 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए। शाहीन अफरीदी ने विराट कोहली के शतक को रोकने के लिए पूरा दम लगाया और इस दौरान उन्होंने एक ऐसा काम भी किया, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर फैंस उनकी खेल भावना पर भी सवाल उठाते नजर आ रहे हैं।

Ad

दरअसल, 41 ओवरों के बाद भारत को जीत के लिए 17 रनों की दरकार थी। वहीं, कोहली को अपना शतक पूरा करने के लिए 13 रन चाहिए थे। पाकिस्तान की ओर से 42वां ओवर शाहीन अफरीदी ने किया। कोहली अपना शतक पूरा ना कर पाएं, इस वजह से अफरीदी ने कई वाइड गेंदें फेंकी और एक्स्ट्रा रन खर्च किए। स्टेडियम में मौजूद फैंस अफरीदी की इस हरकत से गुस्से में नजर आए और वह लूजर-लूजर भी बोलते दिखे। सोशल मीडिया पर भी शाहीन अफरीदी अपनी इस हरकत की वजह से टारगेट किए जा रहे हैं।

शाहीन अफरीदी को लेकर आए रिएक्शंस पर एक नजर

Ad

(शाहीन अफरीदी को जानबूझकर वाइड गेंद फेंकने पर शर्म आनी चाहिए।)

Ad
Ad

(क्या शाहीन अफरीदी विराट कोहली को शतक बनाने से रोकने के लिए जानबूझकर वाइड गेंदबाजी कर रहे हैं?)

Ad

(शाहीन अफरीदी आज आपके हेटर्स की संख्या काफी ज्यादा बढ़ गई।)

Ad

(शाहीन शाह अफरीदी ने अपने आखिरी ओवर में जानबूझकर वाइड गेंदें फेंकी ताकि कोहली शतक न बना पाएं। यह देश की मानसिकता को दर्शाता है।)

Ad
Ad
Ad

(शाहीन अफरीदी ने खेल भावना के खिलाफ खेलते हुए कोहली को लगातार 2 वाइड गेंदें फेंकी जिससे वह अपना शतक पूरा नहीं कर सके। बहुत ही घिनौना।)

भले ही शाहीन अफरीदी ने कोहली का शतक रोकने के लिए ये काफी हाथ पैर मारे लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो पाए। कोहली ने 43वें की तीसरी गेंद पर चौका लगाया और अपना शतक पूरा किया और भारत को 6 विकेट से मैच भी जिताया। इस जीत की मदद से भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications