मुंबई इंडियंस IPL 2024 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खराब बल्लेबाजी को लेकर हुई ट्रोल, हार्दिक पांड्या की आक्रामक पारी को फैंस ने सराहा

मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 126 रनों का टारगेट रखा है (PC: IPL)
मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 126 रनों का टारगेट रखा है (PC: IPL)

आईपीएल (IPL 2024) के 17वें सीजन के 14वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स (MI vs RR) के बीच टक्कर हो रही है। वानखेड़े स्टेडियम में हो रहे इस मुकाबले में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो कि टीम के लिए बिल्कुल सही साबित हुआ। वहीं, पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम 125/9 का स्कोर खड़ा कर पाई।

Ad

मुंबई की ओर से तिलक वर्मा (32) और कप्तान हार्दिक पांड्या (34) ने सबसे ज्यादा रन बनाये। दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की तरफ से ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल सबसे सफल गेंदबाज रहे। बोल्ट ने रोहित शर्मा, नमन धीर और डेवाल्ड ब्रेविस को गोल्डन डक पर आउट किया। वहीं, चहल ने भी अपने चार ओवर के स्पेल में महज 11 रन देकर 3 विकेट हासिल किये।

ट्विटर पर मुंबई इंडियंस को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खराब बल्लेबाजी को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। वहीं, पांड्या की आक्रामक पारी के लिए फैंस सराहना कर रहे हैं।

मुंबई इंडियंस और हार्दिक पांड्या को लेकर ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं पर एक नजर:

Ad

(मुंबई इंडियंस इस सीजन में सचमुच आरसीबी से भी खराब खेल रही है।)

Ad

(मुंबई इंडियंस की हालत एकदम मेरी लव लाइफ की तरह हो गई है।)

Ad

(सूत्रों का कहना है कि मुंबई इंडियंस ने अपने स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को ट्रिब्यूट देने के लिए आज रात 3 गोल्डन डक बनाए।)

Ad

(गेंदबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने आईपीएल इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा रन दिए। बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 का सबसे कम स्कोर बनाया। नए एरा में आपका स्वागत है।)

Ad

(इस जर्सी को पहनने वाले जेठालाल ही अब मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा लक ला सकते हैं।)

Ad

(मुंबई इंडियंस ट्रेंट बोल्ट से पूछते हुए, उन्हें कितने विकेट चाहिए)

Ad

(यह सिर्फ ट्रेलर था कि जून में जब रोहित शून्य पर हो जायेंगे तो हार्दिक पांड्या भारत को कैसे बचाएंगे।)

Ad
Ad

(अच्छा खेले हार्दिक पांड्या!!! 21 गेंदों में 34 रन जब मुंबई इंडियंस बड़ी मुसीबत में थी। सभी दबाव और बाहर से शोर के बावजूद, उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की।)

(आज मुंबई इंडियंस के लिए हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा रन बनाए।)

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications