5 भारतीय क्रिकेटर जिनकी सफलता में उनके पहले गुरु की रही अहम भूमिका

भारतीय क्रिकेटर
विराट कोहली, एमएस धोनी और सचिन तेंदुलकर की तस्वीर (Photo: X/ ICC, ImTanujSingh, Shebas_10dulkar)

Indian Cricketer Childhood Coach: आज 5 सितंबर को पूरा देश शिक्षक दिवस मना रहा है। यह दिन सभी गुरुओं और शिक्षकों को समर्पित होता है। कहते हैं कि बिना गुरु के जीवन में कुछ भी संभव नहीं है। भारतीय क्रिकेटर्स आज जिस मुकाम पर हैं वह उनके क्रिकेट गुरू की वजह से ही संभव है। उन्होंने शुरूआती क्रिकेट के गुर सिखाए, क्रिकेट से जुड़ी छोटी-बड़ी सभी चीजें सिखाईं। टीचर्स डे के मौके पर आइए जानते हैं उन महान क्रिकेट कोच के बारे में, जिन्होंने भारत को खिलाड़ी नहीं हीरे तराशे हैं।

Ad

1- विराट कोहली

भारत के महान बल्लेबाज विराट कोहली जब मैदान पर उतरते हैं तो सबकी निगाहें बस उन्हीं पर होती हैं। विराट के बचपन के कोच का नाम राजकुमार शर्मा है। उन्होंने ही सबसे पहले विराट की प्रतिभा को पहचाना और क्रिकेट के बारे में समझाया। विराट आज किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी तक 80 शतक लगा चुके हैं।

Ad

2- महेंद्र सिंह धोनी

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज जिस मुकाम पर हैंं उसमें उनके कोच का बहुत योगदान हैं। देश- दुनिया भर में धोनी का बहुत बड़ा नाम है। धोनी को सुपरस्टार बनाने वाले कोच का नाम चंचल भट्टाचार्य है। चंचल भट्टाचार्य ने ही धोनी को बचपन में क्रिकेट की सीख दी थी। धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 16 शतक लगाए हैं।

Ad

3- ऋषभ पंत

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत के शुरूआती कोच उस्ताद जी के नाम से मशहूर तारक सिन्हा हैं। उन्होंने ही ऋषभ को क्रिकेट के गुर सिखाए हैं। सिर्फ ऋषभ पंत ही नहीं तारक सिन्हा ने शिखर धवन, आकाश चोपड़ा, आशीष नेहरा जैसे कई बड़े खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी है। पंत अपने छोटे से करियर में कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं।

4- सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के भी गुरू हैं। सचिन के बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर हैं। क्रिकेट के लगभग हर बड़े से बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम करने वाले सचिन ने 22 गज की पट्टी पर लगभग ढाई दशक तक समय बिताया है।

Ad

5- रोहित शर्मा

रोहित शर्मा आज जिस मुकाम पर हैं उसके लिए उन्होंने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है। रोहित के बचपन के कोच दिनेश लाड हैं। उन्होंने शर्मा को क्रिकेट के शुरूआती गुर सिखाए हैं। रोहित की कप्तानी में ही भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्डकप 2024 का खिताब जीतकर इतिहास रचा है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications