5 भारतीय क्रिकेटर्स जिन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस से की शादी, दो जोड़ियों के बीच हुआ तलाक

indian cricketers
क्रिकेटर और उनकी पत्नी (photo credit: x.com/mufaddal_vohra,geetabasra)

Indian Cricketers Married Bollywood Actress: भारतीय क्रिकेट जगत और भारतीय फिल्म जगत के बीच में भी प्यार के किस्से कम नहीं है। कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस पर तो कोई स्पोर्टस एंकर भी दिल हार बैठा। कई ने प्यार किया तो निभाया भी और अपने रिश्ते को शादी का नाम दिया। वहीं दो जोड़ियां टूट भी गईं। इसी कड़ी में आपको पांच ऐसे क्रिकेटर्स के बारें में बताएंगे जो पहली नजर में ही बॉलीवुड एक्ट्रेस को अपना दिल दे बैठे थे। हालांकि इस लिस्ट में एक नहीं दो ऐसी जोड़ियां हैं जिनकी शादी टूट भी चुकी है।

Ad

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली एक ऐड शूट के दौरान मिले थे और मिलते ही दोनों को एक- दूसरे से प्यार हो गया था। लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2017 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। वहीं विराट और अनुष्का के दो बच्चे एक बेटी वामिका और बेटे अकाय भी हैं। यह जोड़ी काफी पॉपुलर है और विरुष्का के नाम से भी मशहूर है।

Ad

केएल राहुल और आथिया शेट्टी

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल भी सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी पर दिल हार गए थे। एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2023 में केएल राहुल ने अथिया शेट्टी से शादी की थी। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए पोस्ट भी करते रहते हैं।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक

भारतीय क्रिकेटर और बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा एक पार्टी के दौरान एक- दूसरे से मिले थे। पहली नजर में ही दोनों को प्यार हो गया था। और साल 2020 में हार्दिक ने नताशा से दो धर्मों के रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। हालांकि अभी हाल ही में नताशा और हार्दिक एक- दूसरे से अलग हो गए हैं। इससे पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी अभिनेत्री संगीता बिजलानी से दूसरी शादी की थी मगर उन दोनों का भी तलाक हो गया था।

Ad

गीता बसरा और हरभजन सिंह

भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंंह को एक्ट्रेस गीता बसरा से प्यार हो गया था। काफी समय एक- दूसरे को डेट करने के बाद साल 2015 में हरभजन ने गीता बसरा से शादी की थी।

Ad

हेजल कीच और युवराज सिंह

भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और एक्ट्रेस हेजल कीच की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। चार साल के इंतजार के बाद 2016 में युवराज सिंह ने हेजल कीच से शादी की थी। साल 2015 दिवाली के मौके पर दोनों बाली गए थे। वहां, युवराज ने हेजल को प्रपोज किया था। शादी के 5 साल बाद दोनों ने बेटे का स्वागत किया।

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications