ऑस्ट्रेलिया की पूर्व महिला क्रिकेटर का हुआ निधन

ऑस्ट्रेलिया की पूर्व महिला विकेटकीपर लॉर्ना बील का निधन हो गया। वह 96 साल की थीं। ऑस्ट्रेलिया के लिए बील ने 7 टेस्ट मुकाबलों में हिस्सा लिया था। ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने के अलावा उन्होंने घरेलू क्रिकेट में विक्टोरिया के लिए खेला। बील ने 1948 से लेकर 1951 तक ऑस्ट्रेलिया की महिला टेस्ट टीम में 7 मैच खेले थे।

Ad

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने लॉर्ना बील को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हमारी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। इसके अलावा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम सीईओ निक होकली ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि बील ने चुनौतियों का सामना किया। आज के खिलाड़ी ऐसा सपने में भी नहीं सोच सकते। उन्होंने इंग्लैंड के साथ इस खूबसूरत खेल को खेलने के लिए छह सप्ताह समुद्र के किनारे बिताए थे।

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड टीम में ओली रॉबिन्सन को बुलाया गया

ऑस्ट्रेलिया के लिए बील ने पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला

लॉर्ना बील ने ऑस्ट्रेलिया के लिए पहला टेस्ट मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेला था। इसके बाद उन्होंने अपने करियर के बचे हुए सभी टेस्ट मुकाबले इंग्लैंड में खेले थे। 1923 में मेलबर्न में जन्म लेने वाली इस महिला क्रिकेटर का नाम लॉर्ना लार्टर था। शादी के बाद उनका नाम लॉर्ना बील हो गया। उनके पति का नाम रॉय था और संन्यास के बाद उन्होंने शादी कर ली थी।

लॉर्ना बील
लॉर्ना बील

इस महिला खिलाड़ी ने बारह साल की उम्र में एक लेडीज क्रिकेट क्लब से खेलना शुरू कर दिया था। इसके बाद उन्हें अनुभव और घरेलू क्रिकेट में बढ़िया प्रदर्शन के कारण ऑस्ट्रेलिया की टीम में जगह मिली। हालांकि एक विकेटकीपर के रूप में उनका करियर ज्यादा लम्बा नहीं चल पाया। महज 4 साल तक ही उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनकी परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए किये गए उनके संघर्षों को याद किया और श्रद्धाँजलि भी दी।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications