Indian Cricketer Sourav Ganguly extra marital affair: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कई साल पहले क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। सौरव गांगुली का नाम टॉप क्रिकेटर की लिस्ट में आता है। सौरव गांगुली क्रिकेट के साथ- साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते थे। उनके अफेयर के चर्चे सुर्खियों में थे। सौरव गांगुली का अफेयर एक्ट्रेस नगमा के साथ था और इसके बारे में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में खुलकर जिक्र भी किया था।सौरव गांगुली और नगमा का अफेयर सौरव गांगुली के एक्ट्रेस नगमा से अफेयर के चर्चे एक वक्त पर सुर्खियोंं में थे। एक इंटरव्यू के दौरान नगमा ने अपने और सौरव गांगुली के रिश्ते के बारे में बताया था कि हमारे बारे में उस समय काफी कुछ कहा गया था। जिसके मुंह में जो आया उसने इस रिश्ते के वह कहा। जब दोनों में से किसी ने भी इस रिलेशनशिप के बारे में कुछ नहीं कहा तो लोगों ने तरह- तरह की बातें करना शुरू कर दी थीं। View this post on Instagram Instagram Postउन्होंने आगे बताया कि 2000 में जब सौरव गांगुली टीम के कप्तान थे। उस वक्त हर मैच में उनका प्रदर्शन लगातार खराब हो रहा था। उनके खराब प्रदर्शन का असर हमारे रिलेशन पर भी पड़ा।उनका करियर भी दांव पर लगा था इसलिए किसी ना किसी को अलग होना था। तभी हमारे और सौरव के रिश्ते के बारे में उनके घर पर भी पता चला गया था। जिसकी वजह से हम दोनों का अलग होना ही सही था। जिसके बाद हम दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए थे। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक सौरव गांगुली अपनी पहली शादी तोड़कर नगमा से शादी भी करना चाहते थे। लेकिन बाद में नगमा और गांगुली के रास्ते अलग हो गए थे।राजकुमार की तरह बीता था सौरव गांगुली का बचपनसौरव गांगुली का जन्म 8 जुलाई 1972 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था। सौरव गांगुली का परिवार कोलकाता के रईस परिवारोंं में से एक था। गांगुली का बचपन का राजकुमार जैसा बीता और इसलिए उनका निकनेम 'महाराज' हुआ करता था। सौरव गांगुली ने साल 1997 में डोना गांगुली के साथ शादी की थी। दोनों की एक प्यारी सी बेटी भी है। बता दें कि सौरव गांगुली ने डोना से लव मैरिज की थी।