वकील को दिल दे बैठा था यह भारतीय क्रिकेटर, तीन साल बाद रचाई शादी; बेहद दिलचस्प है लव स्टोरी

आरपी सिंह
आरपी सिंह की तस्वीर (photo credit: instagram/rpsingh99)

Cricketer RP Singh love story: क्रिकेटर रुद्र प्रताप सिंह उर्फ आरपी सिंह लंबे वक्त से क्रिकेट की मुख्य धाराओं से दूर थे। साल 2004 में अंडर 19 वर्ल्ड कप में 8 विकेट लेकर आरपी सिंंह ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। आरपी सिंह के क्रिकेट करियर की शुरुआत बहुत बेहतर हुई थी। महेंद्र सिंह धोनी के खास दोस्त आरपी सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ 2006 में टेस्ट डेब्यू किया था। अपने पहले ही टेस्ट मैच में आरपी सिंह ने कुल 5 विकेट लिए थे। आरपी सिंह की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह काफी शर्मीले स्वाभाव के हैं। आरपी सिंह की लव स्टोरी काफी क्यूट है। अपनी वाइफ देवांशी को देखते ही आरपी सिंह अपना दिल दे बैठे थे।

Ad

आरपी सिंह की लव स्टोरी

आरपी सिंह की पत्नी देवांशी एडवोकेट हैं। वो अहमदाबाद के सीनियर एडवोकेट मनोज पोपट की बेटी हैं। आरपी सिंह और देवांशी की शादी 1 दिसंबर, 2012 को हुई थी। इस कपल ने करीब तीन साल की डेटिंग के बाद शादी करने का फैसला लिया था। शादी के बाद एक इंटरव्यू में देवांशी ने अपनी लव स्टोरी शेयर की थी। देवांशी ने बताया था, “तीन साल पहले मैं आरपी सिंह से एक रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान मिली थी। मैं वहां अपने एक फ्रेंड को चीयर करने गई थी। उसी ने मेरी मुलाकात रुद्र से करवाई थी। हम दोनों ने एक-दूसरे के नंबर शेयर कर लिए थे। तब से लगातार हमारे बीच बाचीत होती रही।"

Ad

रिलेशनशिप को रखा था सीक्रेट

दोनों की दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को मीडिया से दूर रखने का फैसला लिया। आरपी सिंह की पत्नी देवांशी ने इंटरव्यू में बताया था कि रुद्र इंट्रोवर्ट हैं। वो लोगों के सामने अपनी पर्सनल लाइफ डिस्कस करना पसंद नहीं करते। सेलिब्रिटी होने के कारण मीडिया की नजर उन पर रहती है। इसलिए हमने अपने रिलेशनशिप को कभी पब्लिक में जाहिर ना होने दिया था। रुद्र प्रताप सिंह की शादी में साथी क्रिकेटर और उनके करीबी एमएस धोनी पत्नी साक्षी के साथ पहुंचे थे। अहमदाबाद में हुई इस वेडिंग में धोनी के अलावा पार्थिव पटेल, इरफान पठान, रॉबिन उथप्पा जैसे क्रिकेटर्स कई बड़े क्रिकेटर्स भी शामिल हुए थे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications