5 Cricketers Who Became MP: भारतीय क्रिकेटर्स ने न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी अपनी खास पहचान बनाई है। क्रिकेट के दम पर क्रिकेटर्स ने दौलत, शोहरत सब कुछ कमाया है। क्रिकेट के साथ कई भारतीय क्रिकेटरों ने राजनीति में अपने हाथ आजमाए, लेकिन उनमें से कुछ के हाथ ही सफलता लगी। पटौदी मंसूर अली खान ने दो बार लोकसभा का चुनाव लड़ा, लेकिन दो लगातार हार के बाद उन्होंने इससे दूरी बना ली। वहीं कुछ क्रिकेटर ऐसे भी हैं जो दो-दो बार सांसद बने, लेकिन राजनीति के मैदान पर सबसे पहली सफलता, जिनके हाथ लगी, वे थे चेतन चौहान। आज हम आपको पांच भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में बताएंगे, जो सांसद रह चुके हैं। देखें इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है।ऐसे क्रिकेटर जो सांसद बने...5.टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीरटीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर वर्ल्ड कप भी जीते हैं और लोकसभा चुनाव भी। गौतम गंभीर ने 2019 में भाजपा की टिकट पर पूर्वी दिल्ली से चुनाव जीता। हालांकि, लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उन्होंने राजनीति से दूरी बना ली।4.नवजोत सिंह सिद्धूभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू राजनीति के मैदान पर भी जमकर खेले। क्रिकेट मैदान पर अपनी आक्रामकता के लिए प्रसिद्ध सिद्धू ने 2004 में पंजाब की अमृतसर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर जीत दर्ज की। सिद्धू ने 2009 में एक बार फिर अपनी जीत का परचम लहराया था। साल 2016 में वे राज्यसभा सदस्य भी बने। हालांकि, बाद में उन्होंने राज्यसभा सदस्यता छोड़ दी और कांग्रेस पार्टी जॉइन कर ली थी। View this post on Instagram Instagram Post3.मोहम्मद अजहरुद्दीनक्रिकेटर से राजनेता बने तीसरे खिलाड़ी मोहम्मद अजहरुद्दीन रहे। उन्होंने 2009 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के अमरोहा से कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की। 8 फरवरी 1963 को तेलंगाना के हैदराबाद में जन्मे अजहर का राजनीतिक कैरियर बहुत लंबा नहीं चला। वे केवल एक बार ही जीत पाए। 2014 में उन्होंने एक बार फिर चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।2.कीर्ति आजादभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद क्रिकेट के बाद चुनावी मैदान पर भी खुलकर खेले। कीर्ति आजाद 1999 में दरभंगा से भाजपा की टिकट पर जीते। हालांकि, बाद में वे कांग्रेस में शामिल हो गए। लोकसभा चुनाव 2019 में उन्हें हार मिली। इसके बाद वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। कीर्ति आजाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भगवत झा आजाद के बेटे हैं।1.चेतन चौहानभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान दो बार सांसद चुने गए। वे अमरोहा से भाजपा की टिकट पर 1991 और 1998 में चुनाव जीते। हालांकि, इसके बाद के चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। चेतन चौहान का साल 2020 में कोविड से निधन हो गया।