Indian Cricketers wives rich background: भारत में अन्य खेलों के बजाय क्रिकेट को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है और यहां क्रिकेट की दीवानगी बहुत ज्यादा है। ऐसे में फैंस अपने फेवरेट क्रिकेटर की लाइफ के बारे में जानने में खासी दिलचस्पी रखते हैं, खासतौर पर जब बात क्रिकेटर्स की पत्नी से जुड़ी हो। इसी कड़ी में हम आपको ऐसे तीन भारतीय क्रिकेटर्स की पत्नी के बारे में बताएंगे, जो काफी अमीर घराने से आती हैं।इन तीन भारतीय क्रिकेटर्स की पत्नियां मायके से काफी अमीर3. रोहित शर्माभारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को 'हिटमैन' के नाम से भी जाना जाता है। देश भर में रोहित शर्मा के लाखों फैंस हैं और वह सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। रोहित ने काफी समय तक डेट करने के बाद, 2015 में रितिका सजदेह से शादी की थी। रितिका काफी अमीर घराने से ताल्लुक रखती हैं। बता दें कि रितिका के पिता बॉबी सजदेह एक अमीर फैमिली से हैं। रितिका के पिता का मुंबई के पॉश कफ परेड एरिया में शानदार बंगला है। रोहित की पत्नी का बचपन राजकुमारी की तरह बीता है। इन सबके अलावा रितिका खुद भी एक सेलिब्रिटी मैनेजर हैं। फैंस रोहित और रितिका की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। View this post on Instagram Instagram Post2. सचिन तेंदुलकरक्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर एक जाना माना नाम हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने से उम्र में 6 साल बड़ी अंजलि के साथ लव मैरिज की थी। पहली नजर में अंजलि सचिन तेंदुलकर को अपना दिल दे बैठी थीं। अंजलि काफी अमीर घराने से आती हैं। उनके पिता एक बहुत बड़े कारोबारी हैं और अंजलि खुद भी एक डॉक्टर हैं। 1. गौतम गंभीरगौतम गंभीर ने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद राजनीति की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने एक खिलाड़ी के तौर पर काफी सफलता हासिल की, वहीं अब गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच हैं। गंभीर ने राहुल द्रविड़ को रिप्लेस किया है। गंभीर की जीवन साथी नताशा जैन काफी अमीर घराने से आती हैं। नताशा जैन के पिता एक बहुत ही जानेमाने बिजनेसमैन हैं। नताशा जैन के पिता रविंद्र जैन का टेक्सटाइल का बहुत बड़ा बिजनेस है।