RCB से रिलीज हुए 3 खिलाड़ी जिन्हें MI को IPL 2025 मेगा ऑक्शन में करना चाहिए टारगेट 

मुंबई इंडियंस की नजर ग्लेन मैक्सवेल पर हो सकती है (Photo Credit: Getty Images)
मुंबई इंडियंस की नजर ग्लेन मैक्सवेल पर हो सकती है (Photo Credit: Getty Images)

3 RCB released players MI should buy in IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। इस बार इसका आयोजन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में होना है। हाल ही में 574 खिलाड़ियों की लिस्ट भी जारी की गई, जो मेगा ऑक्शन में खरीदे जाने के लिए उपलब्ध रहेंगे। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की नजर भी अपने स्क्वाड को मजबूत करने पर होगी। एमआई ने कप्तान हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा के रूप में अपनी कोर को बरकरार रखा है। अब उनका प्रयास कुछ ऐसे खिलाड़ियों को लाने पर होगा, जो इनके साथ मिलकर टीम को खिताबी जीत दिलाएं।

Ad

मेगा ऑक्शन में कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जो पिछले सीजन दूसरी टीम का हिस्सा थे। उनके ऊपर भी मुंबई इंडियंस की नजर होगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भी कई खिलाड़ी रिलीज किए गए हैं, जिनमें से कुछ मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा दांव साबित हो सकते हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 3 खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं, जो RCB से रिलीज किए गए और उन्हें मुंबई इंडियंस को खरीदना चाहिए।

3. विल जैक्स

तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर विल जैक्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के द्वारा रिटेन नहीं किया गया है। इस खिलाड़ी ने पिछले सीजन एक जबरदस्त शतक जड़ा था। मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने वाले जोड़ीदार की तलाश होगी और इसे जैक्स आसानी से पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा वह स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस को उनके ऊपर जरूर दांव लगाना चाहिए।

2. ग्लेन मैक्सवेल

स्पिन ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने साल दर साल साबित किया है कि अगर उनका बल्ला चला तो वह अकेले ही मैच जिताने के लिए काफी हैं। मैक्सवेल के लिए आईपीएल 2024 का सीजन कुछ खास नहीं रहा था लेकिन उनकी काबिलियत को कम नहीं आंका जा सकता है। मुंबई इंडियंस को एक जबरदस्त फिनिशर की तलाश है, जो उन्हें आखिरी के ओवरों में तेजी से रन बनाकर दे सके। इस काम में मैक्सवेल माहिर हैं। वहीं अपनी फिरकी गेंदबाजी से भी वह काफी उपयोगी साबित होते हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस को मैक्सवेल को टारगेट करना चाहिए। वह पहले भी इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं।

1. मोहम्मद सिराज

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी इस बार मेगा ऑक्शन का हिस्सा होंगे। सिराज को आरसीबी ने रिटेन नहीं किया है, ऐसे में मुंबई इंडियंस के पास उन्हें खरीदने का अच्छा मौका होगा। सिराज का हालिया फॉर्म अच्छा नहीं रहा है लेकिन वह काफी जबरदस्त गेंदबाज हैं और उन्हें जसप्रीत बुमराह के साथ गेंदबाजी का काफी अच्छा अनुभव भी है। ऐसे में इन दोनों की जोड़ी मुंबई की टीम के लिए कारगर साबित हो सकती है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications