भारत के दामाद हैं ग्लेन मैक्सवेल, लंबे समय तक डेट करने के बाद की शादी; दिलचस्प है लव स्टोरी

ग्लेन मैक्सवेल
ग्लेन मैक्सवेल और उनकी पत्नी की तस्वीर (photo credit: instagram/vini.raman)

Glenn Maxwell Love Story: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल आज किसी पहचान के मोहताज नहींं हैं। जितने वह क्रिकेट के मैदान पर परफेक्ट हैं, उतने ही वह पति के रूप में भी परफेक्ट हैं। शायद ही आपको पता हो कि ग्लेन मैक्सवेल भारत के दामाद हैं। जी हां, मैक्सवेल की वाइफ का नाम विनी रमन है और वह भारतीय मूल की हैं।

Ad

ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। लंबे समय तक डेट करने के बाद कपल ने शादी की। इसी कड़ी में आइए इनकी लवस्टोरी के अनोखे किस्से के बारें में जानते हैं।

पांच साल किया एक-दूसरे को डेट

विनी और मैक्सवेल मेलबर्न स्टार्स के एक कार्यक्रम के दौरान मिले थे। वहां मैक्सवेल क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उसी दौरान मैक्सवेल और विनी की दोस्ती हो गई। ऐसा कहा जाता है कि ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन ने पहली बार साल 2017 में एक-दूसरे को डेट किया। इसके बाद दोनों कपल लगातार एक-दूसरे को डेट करते रहे। ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन एक-दूसरे को तकरीबन 5 साल से जानते थे। उन्होंने 2017 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया, जब विनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मैक्सवेल के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। इसके बाद, दोनों का रिश्ता सार्वजनिक रुप से सबके सामने आ गया था।

Ad

2022 में शादी के बंधन में बंधे मैक्सवेल और विनी

ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन साल 2022 में शादी कर ली। दोनों कपल ने भारतीय रीति-रिवाज से सात फेरे लिए थे। आईपीएल और इंटरनेशनल मैचों के दौरान लगातार विनी रमन को ग्लेन मैक्सवेल के लिए चीयर करते हुए स्पॉट भी किया गया है। गौरतलब है कि आईपीएल 2024 में ग्लेन मैक्सवेल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे।

आपको बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल की वाइफ विनी रमन का जन्म ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। लेकिन विनी रमन की फैमिली का ताल्लुक भारत के तामिलनाडु से है। ऐसा कहा जाता है कि विनी को मैक्सवेल काफी पसंद करते थे, लेकिन काफी समय तक उन्हें भाव नहीं मिला था।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications