ग्लेन मैक्सवेल का RCB से टूटा नाता! IPL 2025 के लिए नई टीम में हो सकते हैं शामिल; दिया बड़ा हिंट

PL 2024: Rajasthan Royals Vs Royal Challengers Bengaluru - Source: Getty
ग्लेन मैक्सवेल को रिलीज कर सकती है आरसीबी

Glenn Maxwell Could Leave RCB : ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल के अगले सीजन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से अलग हो सकते हैं। ग्लेन मैक्सवेल अब आईपीएल 2025 से किसी नई टीम की तरफ से खेलते हुए नजर आ सकते हैं। मैक्सवेल ने सोशल मीडिया के जरिए एक ऐसा हिंट दिया है, जिसकी वजह से उनके आरसीबी का साथ छोड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।

Ad

ग्लेन मैक्सवेल पिछले कई सीजन से आरसीबी टीम का हिस्सा थे। उन्हें फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2021 से पहले 14.25 करोड़ की रकम में खरीदा था। इसके बाद अगले साल 11 करोड़ में उन्हें एक बार फिर रिटेन कर लिया गया था। आईपीएल 2023 और आईपीएल 2024 के दौरान भी उन्हें यही रकम मिली थी। हालांकि ग्लेन मैक्सवेल का प्रदर्शन पिछले साल अच्छा नहीं रहा था। बल्लेबाजी के दौरान वो बुरी तरह फ्लॉप रहे थे। मैक्सवेल 10 मैचों में 5.78 की औसत से सिर्फ 52 रन ही बना सके थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 120.93 का रहा था।

ग्लेन मैक्सवेल का प्रदर्शन पिछले सीजन काफी खराब रहा था

लगातार खराब प्रदर्शन की वजह से ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2024 के बीच सीजन से ही ब्रेक ले लिया था और कई मुकाबलों के बाद वापसी की थी। आरसीबी ने किसी तरह प्लेऑफ के लिए तो क्वालीफाई कर लिया था लेकिन ग्लेन मैक्सवेल के लिए सीजन काफी निराशाजनक रहा था। एलिमिनेटर मुकाबले में वो पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे और आरसीबी वह मैच हार गई थी।

अब खबर आ रही है कि ग्लेन मैक्सवेल ने आरसीबी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इसी वजह से इस बात की संभावना जताई जा रही है कि अब ग्लेन मैक्सवेल अगले सीजन से आरसीबी की तरफ से खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। हालांकि आरसीबी अभी भी ग्लेन मैक्सवेल को फॉलो कर रही है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या फैसला लिया जाता है।

आपको बता दें कि इस बार आईपीएल के लिए मेगा ऑक्शन होना है और इसी वजह से कई सारे खिलाड़ियों का इधर से उधर होना तय है। ऐसे में ग्लेन मैक्सवेल को भी आरसीबी टीम से रिलीज किया जा सकता है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications