गुजरात जायंट्स ने Auction में अनकैप्ड खिलाड़ी को किया मालामाल, WPL 2024 के लिए मजबूत स्क्वाड किया तैयार 

Photo Courtesy: WPL
Photo Courtesy: WPL

महिला प्रीमियर लीग (WPL) के उद्धघाटन संस्करण में अंकतालिका में सबसे नीचे रहने वाली गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) ने ऑक्शन से पहले ही अपनी टीम को नए तरीके से तैयार करने के संकेत दे दिए थे। फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन से पहले सबसे ज्यादा 11 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था, जिसमें 4 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल थीं।

Ad

WPL 2024 ऑक्शन में गुजरात जायंट्स को 10 स्लॉट भरने थे, जिसमें 3 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के थे और उसके पास खरीददारी करने के लिए सबसे ज्यादा 5.95 करोड़ की धनराशि थी। ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने सिर्फ दो खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 3 करोड़ रुपये खर्च कर दिए, जिसमें भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी काशवी गौतम 2 करोड़ में शामिल हुईं और इतिहास की सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी बनीं।

काशवी को खरीदने के लिए गुजरात जायंट्स को पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टक्कर दी और फिर यूपी वॉरियर्ज ने मोर्चा संभाला, लेकिन गुजरात ने हार नहीं मानी और आखिर में सफलता भी मिली।

इसके अलावा गुजरात जायंट्स ने ऑस्ट्रेलिया की विफोटक बाएं हाथ की युवा बल्लेबाज फिबी लिचलफील्ड को भी अपने खेमे में शामिल किया। लिचलफील्ड को खरीदने के लिए 1 करोड़ की बड़ी रकम खर्च करनी पड़ी।

गुजरात जायंट्स ने भारत की वेदा कृष्णामूर्ति और मेघना सिंह, ऑस्ट्रेलिया की लॉरेन चीटल समेत कई अन्य खिलाड़ियों को भी अपने साथ जोड़ा और आगामी सीजन के लिए एक मजबूत स्क्वाड तैयार करने का प्रयास किया।

गुजरात जायंट्स द्वारा WPL 2024 Auction में खरीदे गए खिलाड़ियों की लिस्ट

काशवी गौतम (भारत - 2 करोड़), फिबी लिचफील्ड (ऑस्ट्रेलिया - 1 करोड़), मेघना सिंह (भारत - 30 लाख), लॉरेन चीटल (ऑस्ट्रेलिया - 30 लाख), वेदा कृष्णामूर्ति (भारत - 30 लाख), प्रिया मिश्रा (भारत - 20 लाख), तृषा पूजिता (भारत - 10 लाख), कैथरीन ब्राइस (स्कटलैंड - 10 लाख), मन्नत कश्यप (भारत - 10 लाख), तरन्नुम पठान (भारत - 10 लाख)

WPL 2024 के लिए गुजरात जायंट्स का स्क्वाड

बेथ मूनी*, एश्ली गार्डनर*, दयालन हेमलता, हरलीन देओल, लॉरा वोल्वार्ट*, शबनम शकील, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, फिबी लिचफील्ड*, मेघना सिंह, तृषा पूजिता, काशवी गौतम, प्रिया मिश्रा, लॉरेन चीटल*, कैथरीन ब्राइस* , मन्नत कश्यप, वेदा कृष्णामूर्ति, तरन्नुम पठान

*विदेशी खिलाड़ियों को प्रदर्शित करता है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications