IPL 2025: इशान किशन का गुजरात टाइटंस में आना हुआ तय! फ्रेंचाइजी ने दिया बड़ा हिंट

Neeraj
मुंबई नहीं लौटेंगे किशन? (Photo Credit- X/@ishankishan51)
ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने रिटेन नहीं किया है (Photo Credit- X/@ishankishan51)

Gujarat Titans gives hint to buy Ishan : आईपीएल (IPL) की मेगा नीलामी 24 और 25 नवंबर को होने वाली है। ये नीलामी कई खिलाड़ियों के भाग्य खोलने वाली है। इस बार ऐसा भी होगा कि बहुत से खिलाड़ी अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी छोड़कर किसी नई फ्रेंचाइजी से खेलते दिखेंगे। मुंबई इंडियंस ने भी स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन को रिलीज किया है। अब गुजरात टाइटंस ने एक बड़ा हिंट दिया है कि किशन उनकी टीम में जा सकते हैं।

Ad

गुजरात टाइटंस जाएंगे इशान किशन?

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल हैं, जिन्होंने राशिद को रोकने के लिए खुद कम सैलरी स्वीकार की है। युवा गिल के इस निर्णय की खूब प्रशंसा हुई थी। किशन और गिल की दोस्ती के बारे में सबको पता है तो ऐसे में दोनों के पास साथ में एक ही टीम के लिए खेलने का मौका होगा। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हिंट भी दे दिया है।

GT ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें अहमदाबाद के स्टेडियम में किशन और गिल प्रैक्टिस करने जा रहे हैं। ये वीडियो पिछले आईपीएल सीजन का है। इस दौरान किसी ने शॉट मारा जिससे बचने के लिए गिल को तेज आवाज दी गई। आवाज के कारण गिल चौंक गए जिस पर किशन उनके मजे लेने लगे। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, "जिंदगी एक सफर है सुहाना, यहां कल क्या हो किसने जाना?"

Ad

नीलामी में कुछ भी हो सकता है

भले ही मुंबई ने किशन को नीलामी में वापस लाने का विचार बनाकर ही रिलीज किया हो, लेकिन नीलामी में कुछ भी हो सकता है। हालांकि, मुंबई के लिए अच्छी बात ये होगी कि वो RTM का इस्तेमाल कर सकते हैं। गुजरात के पास नीलामी के लिए 69 करोड़ रूपये हैं तो वहीं मुंबई के पास केवल 45 करोड़ रूपये बचे हैं।

अगर नीलामी में किशन के लिए बड़ी बोली लगनी शुरू हो गई तो फिर मुंबई के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हिंट देने की कला धीरे-धीरे सभी फ्रेंचाइजी में विकसित हो चुकी है। रिटेंशन को लेकर भी टीमों ने ऐसे ही हिंट दिए थे जो आगे चलकर सच साबित हुए थे।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications