IPL 2025 के लिए गुजरात टाइटंस की सबसे मजबूत Playing 11 क्या हो सकती है? ये खिलाड़ी आएंगे नजर!

Photo Credit: IPL Website
Photo Credit: IPL Website

Gujarat Titans Strongest Playing 11 For IPL 2025: गुजरात टाइटंस 2022 में आईपीएल का हिस्सा बनी थी और अपने पहले ही सीजन में टाइटल जीतने में सफल रही थी। इसके बाद दूसरे सीजन में गुजरात ने फाइनल तक का सफर तय किया था। पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। आगामी सीजन के लिए फ्रेंचाइजी ने पांच खिलाड़ियों को अपने साथ बरकरार रखा है। इनमें शुभमन गिल, राशिद खान, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया और शाहरूख खान का नाम शामिल है।

Ad

फ्रेंचाइजी ने डेविड मिलर, मोहम्मद शमी जैसे कई प्रमुख खिलाड़ियों को रिलीज करके सभी को चौंकाया है। मेगा ऑक्शन में अब फ्रेंचाइजी को कई अनुभवी और युवा खिलाड़ी खरीदने पड़ेंगे, जिससे उनका स्क्वाड मजबूत नजर आए। इस आर्टिकल में देखेंगे कि IPL 2025 में गुजरात टाइटंस की मजबूत Playing 11 कैसी हो सकती है।

Ad

IPL 2025 में ऐसी हो सकती है गुजरात टाइटंस की मजबूत Playing 11

शुभमन गिल और ईशान किशन करेंगे पारी की शुरुआत

आईपीएल के 18वें सीजन में गुजरात की टीम में नई सलामी जोड़ी नजर आएगी। गिल के साथ इस जिम्मेदारी को ईशान किशन बखूबी निभा सकते हैं। फ्रेंचाइजी की ओर से ऐसे हिंट भी मिले हैं कि आईपीएल 2025 में ईशान गुजरात की टीम का हिस्सा बन सकते हैं। गिल के साथ उनकी काफी अच्छी दोस्ती भी है और दोनों मिलकर टीम को कई मैच जिता सकते हैं।

मिडिल ऑर्डर में दिखेगी ताकत

मिडिल ऑर्डर में साई सुदर्शन पहले से मौजूद हैं। उनका साथ निभाने के लिए फ्रेंचाइजी मेगा ऑक्शन में लियाम लिविंगस्टोन, ग्लेन फिलिप्स जैसे खिलाड़ियों को खरीदकर टीम का हिस्सा बना सकती है। इनके आने से टीम का मिडिल ऑर्डर काफी मजबूत नजर आएगा। दोनों ही विदेशी बल्लेबाज तेज गति से रन बनाने में माहिर हैं। शाहरुख खान भी अपनी ताकत का जलवा बिखेरते नजर आ सकते हैं।

राशिद खान और राहुल तेवतिया करेंगे गेम फिनिश

राशिद खान एक वर्ल्ड क्लास ऑलराउंडर हैं, जिन्हें दुनियाभर की टी20 लीग में खेलने का अच्छा-खासा अनुभव है। यही वजह है कि फ्रेंचाइजी ने उन्हें अलग नहीं किया है। वह कितने खतरनाक बल्लेबाज हैं, ये बात किसी से छुपी नहीं है। राहुल तेवतिया भी बल्ले से आतिशबाजी करने का दमकम रखते हैं।

मोहम्मद शमी के साथ ये खिलाड़ी संभाल सकते हैं गेंदबाजी आक्रमण

मोहम्मद शमी अब अपनी चोट से उबर चुके हैं। फ्रेंचाइजी एक बार फिर से उनके ऊपर दांव लगा सकती है। उनके अलावा कार्तिक त्यागी भी टीम के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं। दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी को खरीदना टीम के लिए एक फायदे का सौदा हो सकता है।

IPL 2025 के लिए गुजरात टाइटंस की संभावित मजबूत Playing 11

शुभमन गिल, ईशान किशन, साई सुदर्शन, लियाम लिविंगस्टोन, शाहरुख खान, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कार्तिक त्यागी, मोहम्मद शमी, गेराल्ड कोएट्जी

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications