हरभजन सिंह ने अंबाती रायडू के बयान को लेकर दी प्रतिक्रिया, रोहित शर्मा के CSK की तरफ से खेलने की कही थी बात

रोहित शर्मा अब मुंबई इंडियंस के कप्तान नहीं हैं
रोहित शर्मा अब मुंबई इंडियंस के कप्तान नहीं हैं

टीम इंडिया (Indian Cricket Team) के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) के उस बयान को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि रोहित शर्मा को अब सीएसके की तरफ से खेलना चाहिए। हरभजन सिंह के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है कि वो कब क्या करेंगे।

Ad

रोहित शर्मा को आगामी सीजन से पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी गंवानी पड़ी और उनकी जगह ट्रेड के माध्यम से टीम में शामिल किये गए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया। 2013 के बाद से यह पहला मौका होगा जब रोहित एक कप्तान के तौर पर नहीं, बल्कि एक खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल में नजर आएंगे। मुंबई ने उनकी अगुवाई में पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया है, ऐसे में उनको कप्तानी से हटाए जाने के फैसले से फैंस काफी नाराज भी हैं।

न्यूज़ 24 से बातचीत के दौरान अम्बाती रायडू ने रोहित शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स में देखने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने कहा था,

रोहित 5-6 साल और खेल सकते हैं। मैं आगे जाकर रोहित को सीएसके में देखना चाहता हूं। वह मुंबई इंडियंस के लिए इतने लंबे समय तक खेले हैं। अगर उन्हें कप्तानी करनी है तो वह दुनिया में कहीं भी कप्तानी कर सकते हैं। लेकिन उन पर निर्भर करता है। वह मुंबई इंडियंस के लिए इतने साल खेले और उन्हें खिताब दिलाये। तो अगर वह सीएसके में जाते हैं, तो क्यों नहीं। रोहित को फैसला लेने का हक़ है।

CSK को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है - हरभजन सिंह

वहीं रायडू के इस बयान को लेकर हरभजन सिंह ने अपनी बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान कहा,

मुझे वास्तव में नहीं पता कि सीएसके की टीम क्या करेगी। आईपीएल ऑक्शन के बारे में हमेशा से अंदाजा लगाना काफी मुश्किल रहा है। उस ऑक्शन टेबल में क्या होता है, मैं इसको आज तक समझ नहीं पाया हूं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications