भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह इंडियन प्रीमियर लीग को काफी मिस कर रहे हैं। वे सोशल मीडिया के जरिए अपनी पुरानी आईपीएल की यादों को ताजा कर रहे हैं। इसी कड़ी में हरभजन सिंह ने अपना एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लगातार तीन छक्के जड़ते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी यह वीडियो खूब वायरल हो रही है।हरभजन सिंह लॉकडाउन के बीच सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहे हैं। उन्होंने अपने फैंस को जोड़े रखने के लिए लगातार इंस्टाग्राम एकाउंट पर वीडियो शेयक की हैं। इस समय जब कोरोनावायरस की वजह से क्रिकेट ठप्प पड़ा है और आईपीएल भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो चुका है तो इस खिलाड़ी ने फैेंस से जुडे़ रहने के लिए और आईपीएल के दिनों को याद करते हुए एक वीडियो शेयर की है।ये भी पढ़ें: ऋषभ पंत ने की लोगों से खास अपील, दिल्ली पुलिस ने शेयर किया वीडियो View this post on Instagram IPL ✅🏏🇮🇳 A post shared by Harbhajan Turbanator Singh (@harbhajan3) on Apr 19, 2020 at 10:51pm PDTइस वीडियो में हरभजन सिंह ताबड़तोड़ छक्के मारते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच 2015 आईपीएल में खेले गए एक मैच की है जिसमें हरभजन मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे थे। इस मैच में हरभजन सिंह ने किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाज अनुरीत सिंह की तीन लगातार गेंदों पर तीन छक्के जडे थे। मैच में हरभजन ने शानदार 64 रनों की पारी खेली थी, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए थे। हरभजन ने अपनी पारी में पांच चौक्के और छह छक्के लगाए थे। उन्होंने महज 24 गेंदों पर 64 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 266.66 था। उनको अनुरीत सिंह ने अंतिम ओवर में आउट किया था। हरभजन ने इस मैच में गेंदबाजी भी अच्छी की थी। उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिए थे। हरभजन सिंह के इस वीडियो पर मुंबई इंडियंस ने कमेंट भी किया है। मुंबई इंडियंस ने लिखा है कि सिंह इज किंग।