Harbhajan Singh instagram post: भारत के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक हरभजन सिंह अपनी पोस्ट के जरिए सुर्खियां बटोरते रहते हैं। हरभजन सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और समय- समय पर अपनी तस्वीरें और अपनी जीवन से जुड़ी बातें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हरभजन सिंह अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अक्सर धोनी पर भी निशाना साधते रहते हैं।हरभजन सिंह जब भी कोई पोस्ट करते हैं तो अक्सर उनके पोस्ट में धोनी से जुड़े कमेंट देखने को मिलते हैं। धोनी के फैंस हरभजन को जमकर ट्रोल भी करते हैं। इस बीच शुक्रवार शाम हरभजन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने खास बात कही है। हरभजन सिंह अपने खास शख्स के साथ शाम बिताते हुए नजर आ रहे हैं।हरभजन सिंह ने शेयर की इंस्टाग्राम पोस्टहरभजन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी गीता बसरा संग कई प्यारी सी तस्वीरें शेयर की है। हरभजन सिंह और गीता बसरा ने सनसेट का लुफ्त उठाया। उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा Sunset & Us (आगे रेड और ब्लैक कलर की हार्ट इमोजी शेयर की है)। View this post on Instagram Instagram Postफैंस उनकी इस पोस्ट पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। कोई इस पोस्ट में हार्ट इमोजी शेयर कर प्यार जता रहा हैं तो किसी ने लव इमोजी शेयर कर रिएक्ट किया है। वहीं एक फैन ने कमेंट कर लिखा कि सनसेट सुंदर है और आप दोनों भी (आगे लव इमोजी शेयर की है)।हरभजन सिंह की पोस्ट पर फैंस ने किया कमेंट (photo credit: instagram/harbhajan3)हरभजन सिंह सोशल मीडिया पर अक्सर गीता बसरा के लिए प्यार जताते रहते हैं। 29 अक्टूबर को हरभजन सिंह और गीता बसरा ने अपनी शादी की नौवीं एनवर्सिरी को सेलिब्रेट किया था। 2015 में उन्होंने लंबे अफेयर के बाद एक्ट्रेस और मॉडल गीता बसरा से शादी की थी। इस शादी की रस्में 26 अक्टूबर से शुरू हुई थीं और फिर 29 अक्टूबर को जालंधर में दोनों की शादी हुई थी। वहीं, शादी के बाद एक नवंबर को दिल्ली में शादी का ग्रैंड रिसेप्शन हुआ था। हरभजन सिंह और गीता बसरा आपस में बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।