3 भारतीय क्रिकेटर जिन्होंने रिलेशनशिप रूमर्स के कारण साल 2024 में खूब बटोरी सुर्खियां

शुभमन गिल
शुभमन गिल की तस्वीर (photo credit: instagram/hardikpandya93,,shubmangill)

Indian crickters affairs rumors in 2024: क्रिकेट जगत की कहानियां भी कुछ कम नहीं होती हैं। भारतीय क्रिकेटर्स के अफेयर अक्सर ही सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटर्स के अफेयर को लेकर खबरें आती रहती हैं। कभी-कभी क्रिकेटर्स को भी नहीं पता होता है कि उनका नाम किस हसीना के साथ जोड़ा जा रहा है।

Ad

इस कड़ी में हम आपको ऐसे भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने साल 2024 में अपने रिलेशनशिप रूमर्स के कारण खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इस लिस्ट में हार्दिक पांड्या से लेकर शुभमन गिल शामिल हैं।

3 भारतीय क्रिकेटर जिन्होंने रिलेशनशिप रूमर्स के कारण सुर्खियों में रहे...

3. हार्दिक पांड्या

इस साल भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की लाइफ में काफी उथल-पुथल हुई। उनकी चार साल पुरानी शादी टूट गई। इसके बावजूद हार्दिक के अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर पूरे साल छाई रहीं। हार्दिक का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ जोड़ा गया, वहीं इसके बाद ब्रिटिश सिंगर जैसमिन वालिया के साथ भी डेटिंग की अफवाहों ने खूब जोर पकड़ा। हालांकि, ये सब बस खबरें ही रहीं, क्योंकि इनमें से किसी की भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई।

Ad

2. शुभमन गिल

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा किक्रेटर शुभमन गिल की पर्सनल लाइफ हमेशा ही चर्चा में रहती है। गिल के अफेयर सोशल मीडिया पर छाएं रहते हैं। गिल का नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ जोड़ा जाता है। कुछ समय से गिल और टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित के अफेयर की खबरें चारों तरफ छाई हुई हैं। इतना ही नहीं, यहां तक कहा गया कि ये दोनों दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं। शुभमन गिल और रिद्धिमा पंडित की शादी की खबरे भी सोशल मीडिया पर आई कि वह दोनों इस साल शादी करने वाले हैं। हालांकि रिद्धिमा पंडित ने एक पॉडकास्ट में यह क्लियर कर दिया था कि उनके और गिल के बीच कुछ नहीं है।

3. मोहम्मद सिराज

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज का नाम टीवी एक्ट्रेस माहिरा शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है। दरअसल कुछ समय पहले सिराज ने माहिरा शर्मा की एक पोस्ट को लाइक किया था जिसके बाद से सोशल मीडिया पर खबरें आने लगीं कि ये दोनों एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं, जिसके चलते सिराज ने खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि दोनों ही की तरफ से इस मामले में कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications