IPL 2025 में कौन होगा मुंबई इंडियंस का कप्तान? रिटेंशन के बाद फ्रेंचाइजी ने किया बड़ा खुलासा

हार्दिक पंड्या ही करेंगे मुंबई इंडियंस की कप्तानी (Photo Credit_X/@JayDCricket)
हार्दिक पंड्या ही करेंगे मुंबई इंडियंस की कप्तानी (Photo Credit_X/@JayDCricket)

Hardik Pandya to Lead Mumbai Indians IPL 2025: वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे फेवरेट टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें एडिशन का तो बेसब्री से इंतजार है, इससे पहले रिटेंशन लिस्ट आ चुकी है। आईपीएल 2025 की रिटेंशन लिस्ट आते ही मुंबई इंडियंस ने अगले साल के लिए अपने कप्तान की घोषणा भी कर दी है। जिसमें एक बार फिर से मुंबई की कमान स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या के हाथों में ही होगी।

Ad

जी हां...मुंबई इंडियंस ने तमाम तरह की अटकलों पर विराम लगाते हुए अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार कप्तानी को लेकर तरह-तरह की खबरें आ रही थी।

हार्दिक पंड्या ही करेंगे अगले सीजन मुंबई के लिए कप्तानी

इसी बीच जैसे ही रिटेंशन की लिस्ट सामने आयी तो मुंबई पलटन ने कप्तानी के लिए फिर से हार्दिक पंड्या के नाम पर ही मुहर लगायी। हार्दिक पंड्या के लिए पिछला सीजन बतौर कप्तान काफी खराब रहा था, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन पर भरोसा कायम रखा।

Ad

मुंबई इंडियंस ने अपने रिटेन खिलाड़ियों में फिर से सभी बड़े खिलाड़ियों को टारगेट किया है। जिसमें हार्दिक पंड्या के अलावा उन्होंने रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को रिटेन करने का फैसला किया है। 5 बार की चैंपियन मुंबई ने सबसे ज्यादा राशि जसप्रीत बुमराह को दी और उन्हें 18 करोड़ रूपये में अपने साथ किया, तो वहीं सूर्यकुमार यादव व हार्दिक पंड्या को 16.35-16.35 करोड़ रुपये की बराबर राशि दी है, तो पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को 16.30 करोड़ रूपये दिए हैं। तिलक वर्मा को 8 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है।

हार्दिक पर मुंबई इंडियंस ने फिर से जताया भरोसा

मुंबई इंडियंस की बात करें तो उनके लिए पिछला सीजन काफी खराब रहा था। इस टीम को पिछले साल अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रहना पड़ा था। उन्होंने 14 मैच में सिर्फ 4 मैचों में जीत हासिल की, तो वहीं मुंबई को 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से ही हार्दिक पंड्या की कप्तानी पर सवाल खड़े हुए थे। इस स्टार खिलाड़ी को सोशल मीडिया पर लगातार टारगेट किया गया, लेकिन फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पर विश्वास बनाए रखा और कप्तानी का जिम्मा फिर से दिया है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications