भारत के साथ हुई नाइंसाफी! हरमनप्रीत सहित सभी भारतीय खिलाड़ियों को आया गुस्सा; जानें पूरा मामला

Photo Credit: @Arunk750
Photo Credit: @Arunk750

Women's T20 World Cup 2024: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज टीम इंडिया ने अपने सफर का आगाज न्यूजीलैंड के खिलाफ किया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहे इस मैच में न्यूजीलैंड टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। इस दौरान 14वें ओवर के बाद, मैदान पर एक बड़ा विवाद खड़ा हुआ, जिसकी वजह से भारतीय खेमा काफी नाखुश नजर आया। दरअसल, एमेलिया केर ने ओवर की समाप्ति के बाद, रन लेने की कोशिश की और इस दौरान वो आउट हो गईं। हालांकि, इसके बाद अंपायर ने उन्हें ये कहकर नॉट आउट करार दे दिया कि गेंद डेड घोषित की जा चुकी थी।

Ad

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एमेलिया ने जानबूझकर गेंद के डेड घोषित किए जाने के बाद भी रन लेने के लिए दूसरे छोर की तरफ दौड़ीं। इस दौरान हरमनप्रीत कौर गेंद को फील्ड करके हाथ में लिए कुछ दूर चलकर आईं और फिर कीपर की तरफ थ्रो कर दिया। ऋचा घोष ने फुर्ती दिखाई और एमेलिया को रन आउट कर दिया। लेकिन अंपायर ने एमेलिया के पक्ष में फैसला सुनाया। इससे तमाम फैंस हैरान दिखे। वहीं, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और कोच अमोल मजूमदार भी अंपायर के फैसले की निंदा करते दिखे। इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Ad

भारत को जीत के लिए मिला 161 रन का टारगेट

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 160 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। पहले खेलते हुए कीवी टीम की शुरुआत अच्छी रही। सूजी बेट्स (27) और जॉर्जिया पलिमर (34) की सलामी जोड़ी ने टीम को बढ़िया शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। अरुंधति रेड्डी ने इस जोड़ी को तोड़ा। न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट भी 67 के स्कोर पर गिरा। इसके बाद, कीवी टीम के रन बनाने की गति बिल्कुल धीमी हो गई। एमेलिया केर (13) मिले जीवनदान का भी कोई फायदा नहीं उठा पाईं। कप्तान सोफी डिवाइन ने 57* रन की बढ़िया पारी खेली, जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड 4 विकेट खोकर 160 रन बनाने में सफल रही। भारत की ओर से रेणुका सिंह ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए। उन्होंने 27 रन खर्च किए।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications