शादी के खातिर धर्म ही नहीं, दिग्गज क्रिकेटर की वाइफ ने बदला था अपना नाम; जानें कौन है वह

युवराज सिंह
युवराज सिंह की वाइफ हेजल कीच की तस्वीर (photo credit: instagram/hazelkeechofficial)

Hazel Keech changes to marry Yuvraj Singh: क्रिकेट जगत की प्रेम कहानियां अक्सर सुनने में आती हैं। किसी को विदेश में अपना सच्चा प्यार मिला, तो किसी ने अपनी कजिन बहन से शादी रचाई। प्यार में जाति, धर्म, नियम-कायदे कुछ भी मायने नहीं रखते हैं, यह बात भारतीय क्रिकेटर्स की लव स्टोरी पढ़ने के बाद साफ जाहिर होती है।

Ad

इस आर्टिकल में हम आपको एक क्रिकेटर की पत्नी के बारे म बताएंगे, जिसने शादी करने के लिए ना सिर्फ धर्म बदला, बल्कि अपना नाम भी बदल दिया था और दो रीति-रिवाजों से शादी की थी। आपको क्रिकेटर की पत्नी के नाम बदलने की कहानी के बारे में बताते हैं।

दिग्गज क्रिकेटर की पत्नी ने शादी के लिए बदला था अपना नाम

आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कौन सा क्रिकेटर है, जिनकी पत्नी ने शादी के लिए अपना नाम और धर्म दोनों बदल लिया था। हम बात कर रहे हैं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की। जी हां, युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने युवराज सिंह से शादी करने के लिए अपना नाम और धर्म दोनों बदल लिए थे।

युवराज सिंह और हेजल कीच ने 30 नवंबर 2016 को सिख रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। युवराज सिंह से शादी करने के लिए हेजल कीच ने सिख धर्म अपनाया। शादी के वक्त हेजल का नाम बदलकर गुरबसंत कौर रखा गया था। हेजल को यह नाम संत बाबा राम सिंह जी ने दिया था। दरअसल, युवराज और उनकी मां शबनम संत और डेरा के अनुयायी हैं। इस शादी में युवराज के पिता योगराज सिंह शामिल नहीं हुए थे, क्योंकि वह डेरा को नहीं मानते हैं। हेजल कीच ने मॉडलिंग में रोज डॉन नाम से भी काम किया है।

गोवा में दूसरी बार हिंदू रीति-रिवाजों से की थी शादी

शादी के एक सप्ताह बाद, 2 दिसंबर 2016 को गोवा में युवराज सिंह और हेजल कीच ने एक बार फिर से हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की थी। अपनी हिंदू शादी में युवराज सिंह बुलेट पर सवार होकर आए थे। गोवा में युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी का ग्रैंड सेलिब्रेशन हुआ था। युवराज सिंह की शादी में कई क्रिकेटर्स भी शामिल हुए थे। 25 जनवरी 2022 को युवराज सिंह और हेजल कीच के बेटे के माता-पिता बने। इसके बाद हेजल कीच और युवराज सिंह एक प्यारी सी बेटी के भी माता-पिता बने। हाल ही में हेजल कीच ने अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications