रिकी पोंटिंग के बाद कौन होगा दिल्ली कैपिटल्स का अगला कोच? सामने आया बड़ा अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स टीम (Photo Credit - IPLT20.COM)
दिल्ली कैपिटल्स टीम (Photo Credit - IPLT20.COM)

Who Will Be Delhi Capitals New Coach : आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिकी पोंटिंग के जाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स इन दो पूर्व भारतीय खिलाड़ियों को अपना नया कोच बना सकती है। खबरों के मुताबिक हेमांग बदानी का हेड कोच बनना तय है। वो अगले दो सीजन तक दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच होंगे। इसके अलावा उनके साथी खिलाड़ी वेणुगोपाल राव को टीम का डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त किया जा सकता है।

Ad

दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ को लेकर अपडेट

हेमांग बदानी और वेणुगोपाल राव एकसाथ चेन्नई लीग में एमआरएफ के लिए खेल चुके हैं। इसके अलावा दोनों का आपसी तालमेल काफी शानदार है। दिल्ली कैपिटल्स ने बाकी के सपोर्ट स्टाफ की नियुक्ति के लिए इनको पूरी छूट दे रखी है। रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गज को रिप्लेस करना आसान नहीं था जो कई सालों तक दिल्ली कैपिटल्स के कोच रहे। हालांकि क्रिकबज्ज के मुताबिक फ्रेंचाइजी ने बड़े नाम की बजाय बदानी और वेणुगोपाल राय को ही सपोर्ट स्टाफ में शामिल करने का फैसला किया है। वेणुगोपाल राव एक खिलाड़ी के तौर पर भी दिल्ली के लिए खेल चुके हैं।

इन तीन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है DC की टीम

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के रिटेंशन को लेकर भी बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई थी। खबरों के मुताबिक तीन खिलाड़ियों को दिल्ली कैपिटल्स की टीम रिटेन कर सकती है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स की टीम सबसे पहले रिटेन करेगी। उन्हें 18 करोड़ की रकम में रिटेन किया जा सकता है। जबकि अक्षर पटेल टीम के दूसरे रिटेंशन होंगे और उन्हें 14 करोड़ की रकम में रिटेन किया जा सकता है। वहीं कुलदीप यादव टीम के तीसरे रिटेंशन होंगे। उन्हें 11 करोड़ की रकम में रिटेन किया जाएगा।

अगर दिल्ली कैपिटल्स ने सिर्फ इन्हीं तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया तो फिर डेविड वॉर्नर, इशांत शर्मा, खलील अहमद, पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श और जेक फ्रेजर मैक्गर्क जैसे खिलाड़ी ऑक्शन में नजर आ सकते हैं। हालांकि दिल्ली के पास आरटीएम का भी विकल्प रहेगा। अगर किसी प्लेयर के लिए ऑक्शन में कम बोली लगती है तो फिर उसके लिए आरटीएम का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications