महेंद्र सिंह धोनी को लेकर वीवीएस लक्ष्मण का बड़ा खुलासा

Ad

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद अलग-अलग तरह के किस्से और बयान आ रहे हैं। इस क्रम में पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण का नाम भी जुड़ गया है। लक्ष्मण ने महेंद्र सिंह धोनी के पहले टेस्ट शतक का एक किस्सा शेयर किया है। लक्ष्मण ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में पहली बार शतक लगाने के बाद कहा था कि अब मैं संन्यास ले लूँगा।

वीवीएस लक्ष्मण ने स्टार स्पोर्ट्स के शॉ क्रिकेट कनेक्टेड में बातचीत करते हुए कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए करियर के पहले टेस्ट शतक के बाद ड्रेसिंग रूम में कहा कि मैंने शतक लगा दिया है और कुछ नहीं चाहिए। मैं अब टेस्ट से संन्यास ले लूँगा।

यह भी पढ़ें: DREAM11 को बनाया गया इस साल आईपीएल स्पॉन्सर

महेंद्र सिंह धोनी ने जड़ा था जोरदार शतक

धोनी
धोनी

पाकिस्तान के खिलाफ साल 2006 के फैसलाबाद टेस्ट मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने 153 गेंद पर 148 रन बनाए थे। इस समय धोनी की उम्र 24 साल की थी। ड्रेसिंग रूम में आकर धोनी ने कहा कि मैंने शतक जड़ा है और अब टेस्ट से संन्यास ले लूँगा। वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि सभी खिलाड़ी उनके इन शब्दों को सुनकर हैरान थे।

Ad

महेंद्र सिंह धोनी कम कम उम्र में थे इसलिए उन्होंने ऐसे कहा लेकिन बाद में वह टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के कप्तान भी बने और टीम को नम्बर एक पर भी पहुँचाया। हालांकि वनडे क्रिकेट की तुलना में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट कम ही खेला था। जैसा कहा था वैसा करते हुए 2014 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बीच में ही संन्यास की घोषणा कर दी थी। बचे हुए अंतिम मैच के लिए विराट कोहली ने कप्तानी की थी। उसके बाद विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में नियमित कप्तान बन गए।

महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी। उनके साथ सुरेश रैना ने भी ऐसा ही किया। दोनों खिलाड़ियों ने संन्यास का ऐलान करते हुए फैन्स सहित क्रिकेट जगत को ही चौंका दिया। सुरेशर रैना ने संन्यास के बाद कहा कि मुझे पता था माही भाई ऐसा करेंगे इसलिए मैं भी पहले से ही तैयार था।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications