सूर्यकुमार यादव का आईसीसी टी20 रैंकिंग में बड़ा धमाका, पाकिस्तानी बल्लेबाज को हुआ बड़ा नुकसान 

सूर्यकुमार यादव को बड़ा फायदा हुआ है
सूर्यकुमार यादव को बड़ा फायदा हुआ है

आईसीसी ने हालिया टी20 रैंकिंग (ICC Rankings) अपडेट जारी कर दिया है। इस हफ्ते के अपडेट में T20 World Cup 2022 सुपर 12 के आखिरी 14 मैच (26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक) शामिल हैं। नीदरलैंड्स और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार पारियां खेलने वाले सूर्यकुमार यादव को जबरदस्त फायदा हुआ है लेकिन खराब प्रदर्शन करने वाले पाकिस्तान के मोहम्मद रिज़वान को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ना पड़ा है।

Ad

बल्लेबाजी रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव दो स्थान के फायदे से पहले स्थान पर पहुँच गए हैं। सूर्यकुमार टॉप स्थान पर पहुँचने वाले 23वें और विराट कोहली के बाद, भारत के दूसरे खिलाड़ी हैं। भारतीय बल्लेबाज के 863 रेटिंग पॉइंट्स हैं और ये विराट कोहली (897) के बाद किसी भारतीय द्वारा हासिल सर्वश्रेष्ठ हैं। पाकिस्तान के मोहम्मद रिज़वान दूसरे और न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे तीसरे स्थान पर आ गए हैं। वहीं पाकिस्तानी कप्तान बाबर चौथे और दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम पांचवें स्थान पर हैं।

न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग करते हुए पांच स्थान के फायदे से सातवें और दक्षिण अफ्रीका के राइली रूसो भी अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल करते हुए 17 स्थान के फायदे से आठवें स्थान पर पहुँच गए हैं।

टॉप 10 के बाहर इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर तीन स्थान के फायदे से 14वें, अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज चार स्थान के फायदे से संयुक्त रूप से 17वें, दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर दो स्थान के फायदे से 28वें, श्रीलंका के भानुका राजपक्षे आठ स्थान के फायदे से 29वें, बांग्लादेश के लिटन दास दो स्थान के फायदे से 36वें, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श दो स्थान के फायदे से 31वें और मार्कस स्टोइनिस दो स्थान के फायदे से 39वें स्थान पर मौजूद हैं।

Afghanistan v Sri Lanka - ICC Men's T20 World Cup
Afghanistan v Sri Lanka - ICC Men's T20 World Cup

गेंदबाजी रैंकिंग में श्रीलंका के वानिन्दु हसरंगा चार स्थान के फायदे से दूसरे, इंग्लैंड के सैम करन दो स्थान के फायदे से छठवें, दक्षिण अफ्रीका के एनरिक नॉर्टजे 11 स्थान के फायदे से आठवें, न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर दसवें स्थान पर पहुँच गए हैं। वहीं टॉप में अभी भी राशिद खान ने कब्जा जमाया है।

Ad

टॉप 10 के बाहर न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट 12वें और टिम साउदी 16वें और ईश सोढ़ी तीन स्थान के फायदे से 22वें स्थान पर मौजूद हैं। भारत के आर अश्विन तीन स्थान के फायदे से 18वें और अर्शदीप सिंह 16 स्थान के फायदे से संयुक्त रूप से 27वें, पाकिस्तान के मोहम्मद वसीम एक स्थान के फायदे से 21वें, अफगानिस्तान के फ़ज़ालहक़ फ़ारूक़ी चार स्थान के फायदे से संयुक्त रूप से 24वें, दक्षिण अफ्रीका के लुंगी एनगीडी 11 स्थान के फायदे से संयुक्त रूप से भारत के अक्षर पटेल के साथ 28वें स्थान पर मौजूद हैं।

ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में शाकिब अल हसन पहले और मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर कायम हैं। जेजे स्मिट पांचवें और सिकंदर रजा छठवें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस को भी एक-एक स्थान का फायदा हुआ है और दोनों क्रमशः नौवें और दसवें स्थान पर हैं।

आईसीसी रैंकिंग

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications