ICC Rankings: यशस्वी जायसवाल को लगा बड़ा झटका, विराट कोहली को भी हुआ नुकसान; जानें पूरा अपडेट

Australia v India - Men
Australia v India - Men's 1st Test Match: Day 3 - Source: Getty

ICC Rankings Update: आईसीसी ने इस हफ्ते की हालिया टेस्ट रैंकिंग अपडेट कर दी है। पिछले हफ्ते के अपडेट में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले टेस्ट के अलावा न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा रैंकिंग अपडेट में जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच खेला गया आखिरी वनडे और पहले दो टी20 मैच भी शामिल हैं।

Ad

हैरी ब्रूक को हुआ जबरदस्त फायदा, यशस्वी जायसवाल चौथे स्थान पर पहुंचे

टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में इंग्लैंड के जो रुट पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इंग्लैंड के ही हैरी ब्रूक दो स्थान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के केन विलियमसन तीसरे स्थान पर कायम हैं और भारत के यशस्वी जायसवाल दो स्थान के नुकसान से चौथे स्थान पर चले गए हैं। श्रीलंका के कमिंडू मेंडिस दो स्थान के फायदे से अब सातवें स्थान पर हैं, वहीं दक्षिण अफ्रीका के टेम्बा बावुमा 14 स्थान के जबरदस्त फायदे से सीधे 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

टॉप 10 के बाहर विराट कोहली को एक स्थान का नुकसान हुआ और अब वह 14वें स्थान पर हैं। श्रीलंका के धनंजय डी सिल्वा एक स्थान के फायदे से 15वें और दिनेश चंडीमल दो स्थान के फायदे से 17वें स्थान पर हैं। इंग्लैंड के ओली पोप आठ स्थान के फायदे से 32वें और बेन स्टोक्स सात स्थान के फायदे से 34वें स्थान पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स को सबसे बड़ा फायदा हुआ है और वह 29 स्थान की छलांग के साथ 42वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Ad

जसप्रीत बुमराह की बादशाहत कायम

टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह पहले और दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा दूसरे स्थान पर कायम हैं। श्रीलंका के प्रभात जयसूर्या तीन स्थान के नुकसान से आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं, वहीं डरबन टेस्ट में 11 विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसेन 19 स्थान के जबरदस्त फायदे से सीधे नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

टॉप 10 के बाहर श्रीलंका के विश्व फर्नांडो चार स्थान के फायदे से 29वें, इंग्लैंड के ब्रायडन कार्स 21 स्थान के फायदे से 43वें और शोएब बशीर चार स्थान के फायदे से 48वें एवं दक्षिण अफ्रीका के गेराल्ड कोएत्जी 19 स्थान के फायदे से 69वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

ऑलराउंडर रैंकिंग में भारत के रविंद्र जडेजा टॉप पर कायम हैं, वहीं दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसेन 10 स्थान के चौंकाने वाले फायदे से सीधे दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। रविचंद्रन अश्विन अब एक स्थान के नुकसान से तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

वनडे और टी20 रैंकिंग का हाल

वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं पाकिस्तान के ही सैम अयूब 12 स्थान के फायदे से 78वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा 6 स्थान के फ़ायदे से 40वें स्थान पर हैं।

टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान दो स्थान के नुकसान से नौवें स्थान पर खिसक गए हैं, वहीं टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के अब्बास अफरीदी 20 स्थान के फायदे से 61वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में भारत के हार्दिक पांड्या टॉप पर कायम हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications