ICC टी20 रैंकिंग: रोहित शर्मा और कुलदीप यादव को बड़ा फायदा, विराट कोहली को नहीं खेलने का नुकसान  

Enter caption

न्यूजीलैंड-भारत, दक्षिण अफ्रीका-पाकिस्तान और यूएई-नेपाल टी20 सीरीज के बाद आईसीसी ने हालिया रैंकिंग जारी कर दी है। टीम रैंकिंग में पाकिस्तान पहले और भारत दूसरे स्थान पर ही कायम है, वहीं सीरीज जीत के कारण दक्षिण अफ्रीका तीसरे और न्यूजीलैंड की टीम छठे स्थान पर पहुंच गई है।

Ad

बल्लेबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तान के बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं भारत की तरफ से रोहित शर्मा तीन स्थान के फायदे से सातवें और सीरीज में नहीं खेलने के कारण केएल राहुल तीन स्थान के नुकसान से 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। टॉप 10 के बाहर विराट कोहली को नहीं खेलने का नुकसान हुआ और वह चार स्थान के नुकसान से 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं। शिखर धवन एक स्थान के फायदे से 11वें, महेंद्र सिंह धोनी 63वें, ऋषभ पंत 86वें और दिनेश कार्तिक 93वें स्थान पर हैं।

न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो दूसरे, केन विलियमसन एक स्थान के फायदे से 12वें, रॉस टेलर सात स्थान के फायदे से 51वें और टिम साइफर्ट 87 स्थान के जबरदस्त फायदे से 83वें स्थान पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के फाफ डू प्लेसी तीन स्थान के फायदे से 17वें और रीज़ा हेंड्रिक्स 31 स्थान के फायदे से 42वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के हुसैन तलत 19 स्थान के फायदे से 56वें, यूएई के शैमन अनवर दो स्थान के फायदे से 15वें और नेपाल के पारस खड़का पांच स्थान के फायदे से 90वें स्थान पर हैं।

Enter caption

गेंदबाजी में राशिद खान पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं कुलदीप यादव एक स्थान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के इमाद वसीम पांच स्थान के फायदे से चौथे, न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर चार स्थान के फायदे से 10वें और इश सोढ़ी चार स्थान के नुकसान से आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। टॉप 10 के बाहर युजवेंद्र चहल 6 स्थान के नुकसान से 17वें, भुवनेश्वर कुमार 18वें, जसप्रीत बुमराह 26वें, हार्दिक पांड्या 45वें, क्रुणाल पांड्या 39 स्थान के जबरदस्त फायदे से 58वें और खलील अहमद 93वें स्थान पर हैं।

Ad

न्यूजीलैंड के टिम साउदी सात स्थान के फायदे से 30वें, दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मौरिस सात स्थान के फायदे से 21वें और एंडीले फेलुकवायो 15 स्थान के फायदे से 23वें, पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी 28 स्थान के फायदे से 48वें, यूएई के मोहम्मद नवीद तीन स्थान के फायदे से 12वें और नेपाल के बसंत रेग्मी चार और सोम्पल कामी 22 स्थान के फायदे से संयुक्त 70वें स्थान पर हैं।

ऑलराउंडरों में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल पहले स्थान पर कायम हैं।

Enter caption

टॉप 10 बल्लेबाज

Ad

1 बाबर आज़म पाकिस्तान 885

2 कॉलिन मुनरो न्यूजीलैंड 825

3 आरोन फिंच ऑस्ट्रेलिया 806

4 एविन लुईस वेस्टइंडीज 751

5 ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया 745

6 फखर ज़मान पाकिस्तान 700

7 रोहित शर्मा भारत 698

8 एलेक्स हेल्स इंग्लैंड 697

9 जेसन रॉय इंग्लैंड 688

10 केएल राहुल भारत 677

टॉप 10 गेंदबाज

1 राशिद खान अफ़ग़ानिस्तान 793

2 कुलदीप चहल भारत 728

3 शादाब खान पाकिस्तान 720

4 इमाद वसीम पाकिस्तान 705

5 आदिल राशिद इंग्लैंड 676

6 एडम ज़म्पा ऑस्ट्रेलिया 670

7 शाकिब अल हसन बांग्लादेश 658

8 इश सोढ़ी न्यूजीलैंड 657

9 फहीम अशरफ पाकिस्तान 655

10 मिचेल सैंटनर न्यूजीलैंड 638

आईसीसी रैंकिंग की सभी हालिया जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications