दूसरा रन लेने में शाहीन अफरीदी को हुई दिक्कत, रनिंग का वीडियो देखकर फैंस ने लगाई लताड़

Pakistan v Zimbabwe - ICC Men
Pakistan v Zimbabwe - ICC Men's T20 World Cup

जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच हुए जबरदस्त रोमांचक मुकाबले का एक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Afridi) का है। वो दूसरा रन लेने की कोशिश में जूझते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस शाहीन शाह अफरीदी की काफी आलोचना कर रहे हैं।

Ad

दरअसल पाकिस्तान को जिम्बाब्वे के खिलाफ अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा। जिम्बाब्वे ने पर्थ में खेले गए मुकाबले में रोमांचक तरीके से पाकिस्तान को एक रन से हरा दिया। पहले खेलते हुए जिम्बाब्वे की टीम ने 8 विकेट पर 130 रनों का छोटा स्कोर बनाया। ऐसा लगा कि पाकिस्तानी टीम आसानी से इस टार्गेट को हासिल कर लेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिम्बाब्वे ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को सिर्फ 129 रन ही बनाने दिए। पाकिस्तान को इससे पहले भारतीय टीम के खिलाफ भी आखिरी गेंद पर शिकस्त का सामना करना पड़ा था और अब जिम्बाब्वे से हार के बाद उनके सेमीफाइनल में जाने की राह काफी मुश्किल हो गई है।

शाहीन अफरीदी के फिटनेस पर उठे सवाल

वहीं इस मुकाबले के बाद एक वीडियो सामने आया है जिससे पाकिस्तानी फैंस का गुस्सा और बढ़ गया है। दरअसल पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर जीत के लिए तीन रन चाहिए थे। शाहीन अफरीदी ने गेंद को हिट किया और दो रन दौड़ने की कोशिश की ताकि मैच टाई हो जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शाहीन शाह अफरीदी रन लेने के दौरान काफी मुश्किलों में दिखे और दूसरा रन लेते वक्त काफी दूर रह गए। वो क्रीज से इतना दूर थे कि जिम्बाब्वे के विकेटकीपर से एक बार गेंद हाथ से निकल गई थी, इसके बावजूद उन्होंने दोबारा गेंद उठाकर स्टंप पर दे मारा और अफरीदी तब तक क्रीज में नहीं पहुंचे थे और इसी वजह से पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा।

इस वीडियो को देखकर पाकिस्तानी फैंस बिल्कुल भी खुश नहीं हैं और अफरीदी के फिटनेस पर सवाल उठा रहे हैं।

Ad

(शाहीन अफरीदी की रनिंग को देखिये)

Ad

(देखिये ज़िम्बाब्वे के खिलाफ दूसरा रन लेने में शाहीन कैसे संघर्ष कर रहे हैं)

(मैच फिटनेस का महत्व)

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications