ICC Rankings: यशस्वी जायसवाल का जलवा, नितीश रेड्डी को मिला शतक का फायदा; जसप्रीत बुमराह टॉप पर बरकरार 

BORDER GAVASKAR TROPHY TEST: DEC 29 NRMA Insurance Boxing Day Test - Source: Getty
BORDER GAVASKAR TROPHY TEST: DEC 29 NRMA Insurance Boxing Day Test - Source: Getty

ICC Test Rankings Update: आईसीसी ने इस हफ्ते की हालिया टेस्ट रैंकिंग अपडेट कर दी है। पिछले हफ्ते तीन बॉक्सिंग डे टेस्ट खेले गए, जिसमें भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका का सामना पाकिस्तान और ज़िम्बाब्वे का सामना अफगानिस्तान से हुआ।

Ad

नितीश रेड्डी को रैंकिंग में जबरदस्त फायदा, पैट कमिंस ने लगाई चौंकाने वाली छलांग

टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल एक स्थान के फायदे से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं, वहीं विराट कोहली तीन स्थान के नुकसान से 24वें स्थान पर खिसक गए हैं। रोहित शर्मा पांच स्थान के नुकसान से 40वें और रवींद्र जडेजा सात स्थान के नुकसान से 49वें स्थान पर चले गए हैं। नितीश रेड्डी 20 स्थान के फायदे से 53वें स्थान पर पहुंच गए हैं, वहीं वॉशिंगटन सुंदर चार स्थान के फायदे से 80वें स्थान पर हैं।

Ad

गेंदबाजी रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह 907 रेटिंग पॉइंट के साथ पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं रविंद्र जडेजा एक स्थान के नुकसान से 10वें स्थान पर चले गए हैं। मोहम्मद सिराज दो स्थान के नुकसान से 25वें और वॉशिंगटन सुंदर 6 स्थान के नुकसान से 53वें स्थान पर चले गए हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में रविंद्र जडेजा पहले स्थान पर कायम हैं।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रेविस हेड एक स्थान के नुकसान से पांचवें स्थान पर हैं, वहीं स्टीव स्मिथ तीन स्थान के फायदे से सातवें स्थान पर हैं। इसके अलावा मार्नस लैबुशेन तीन स्थान के फायदे से 11वें, उस्मान ख्वाजा दो स्थान के फायदे से 15वें और पैट कमिंस 10 स्थान के फायदे से 97वें स्थान पर हैं।

ICC रैंकिंग में अन्य बदलाव

बल्लेबाजी रैंकिंग में इसके अलावा पाकिस्तान के सऊद शकील तीन स्थान के फायदे से छठे, सैम अयूब 6 स्थान के फायदे से 87वें और आमिर जमाल 12 स्थान के फायदे से 89वें स्थान पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम 8 स्थान के फायदे से 16वें, ज़िम्बाब्वे के शॉन विलियम्स 10 स्थान के फायदे से 19वें और क्रेग एर्विन 5 स्थान के फायदे से 47वें एवं अफगानिस्तान के रहमत शाह 21 स्थान के फायदे से 52वें और हश्मतुल्लाह शाहिदी 25 स्थान के फायदे से 57वें स्थान पर हैं।

गेंदबाजी रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसेन 6 स्थान के फायदे से टॉप 10 में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस एक स्थान के फायदे से तीसरे और जोश हेज़लवुड एक स्थान के फायदे से दूसरे स्थान पर हैं, वहीं दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा दो स्थान के नुकसान से चौथे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के नसीम शाह 6 स्थान के फायदे से 33वें, ऑस्ट्रेलिया के स्कॉट बोलैंड सात स्थान के फायदे से 38वें, दक्षिण अफ्रीका के डेन पैटरसन 8 स्थान के फायदे से 46वें और ज़िम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट 48 स्थान के जबरदस्त फायदे से 94वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

ऑलराउंडर रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस चार स्थान के फायदे से सीधे तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, वहीं दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसेन चौथे स्थान पर कायम हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications