ICC U19 Women’s T20 World Cup 2025: टीम इंडिया का स्क्वाड और शेड्यूल, जानें कैसे देख पाएंगे मुकाबलों को Live

Neeraj
Captains
Captains' Photocall - ICC Women's U19 T20 World Cup 2025 - Source: Getty

ICC U19 Women’s T20 World Cup 2025 Live Telecast Details: भारतीय महिला क्रिकेट टीम दो साल पहले खेले गए महिला अंडर-19 टी-20 विश्व कप के पहले संस्करण में दक्षिण अफ्रीका में जीता गया ताज बरकरार रखने के इरादे से मलेशिया पहुंची है। पिछली बार भारत ने जो टीम उतारी थी उसमें से गोंगाडी त्रिशा, शबनम शकील और सोनम यादव इस बार भी टीम में चुनी गई हैं। 2023 में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को हराया था और वे लगातार दूसरे खिताब को जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।

Ad
Ad

पिछले महीने खेले गए एशिया कप में भारत चैंपियन बना था जिसमें बल्ले से त्रिशा का प्रदर्शन अदभुत रहा था। उन्होंने फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ जीत में शानदार अर्धशतक लगाया था और 159 रनों के साथ टूर्नामेंट के शीर्ष रन स्कोरर रही थीं। वह टॉप आर्डर में जी कमलिनी के साथ दिखेंगी और इस जोड़ी के साथ WPL कॉन्ट्रैक्ट वाली कई भारतीय खिलाड़ी शामिल होंगी जिसमें कप्तान निकी प्रसाद भी शामिल हैं। अनुभवी शकील और यादव भी उसी समूह का हिस्सा हैं। वीजे जोशीता और आयुषी शुक्ला के साथ गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व यही दोनों करने वाली हैं।

ICC अंडर19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत का कार्यक्रम

16 टीमों वाले इस टूर्नामेंट में 4-4 टीमों के चार ग्रुप बनाए गए हैं। भारत को ग्रुप बी में वेस्टइंडीज, मलेशिया और श्रीलंका के साथ रखा गया है। टूर्नामेंट शुरू होने के अगले ही दिन 19 जनवरी को भारत का पहला ग्रुप स्टेज मुकाबला वेस्टइंडीज से होगा। 21 को उनका सामना मलेशिया और 23 को श्रीलंका से होगा।

ICC अंडर19 महिला टी20 वर्ल्ड कप लाइव टेलीकास्ट डिटेल

मलेशिया में होने वाले इस टूर्नामेंट के मैच दो स्लॉट में खेले जाएंगे। पहले सेट का मैच भारतीय समयानुसार सुबह आठ बजे से और दूसरा भारत के ही समय से दोपहर 12 बजे से शुरू होना है। वैसे तो ICC के साथ करार के चलते उनके सभी इवेंट स्टार स्पोर्ट्स ही दिखाता है, लेकिन वर्तमान टूर्नामेंट के लिए अभी पुष्टि नहीं हुई है। लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग की जानकारी के लिए अभी इंतजार करना होगा।

ICC अंडर19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

निकी प्रसाद (कप्तान), सानिका चालके, जी त्रिशा, कमलिनी जी, भाविका अहिरे, ईश्वरी अवसरे, मिथिला विनोद, जोशीता वीजे, सोनम यादव, पारुनिका सिसौदिया, केसरी द्रिथि, आयुषी शुक्ला, आनंदिता किशोर, एमडी शबनम, वैष्णवी एस।

Quick Links

Edited by Neeraj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications