ICC released Womens T20 World Cup 2024 Official Song: ICC वुमेंस टी20 विश्व कप 2024 का आगाज 3 अक्टूबर 2024 से होने जा रहा है, जिसको लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ऑफिशियल सांग की घोषणा की है। इस गाने का शीर्षक "Whatever it Takes" रखा गया है। दुनियाभर के प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इस गाने को रिलीज कर दिया गया है। वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए बनाया गया यह साउंडट्रैक जीवंत ऑल गर्ल पॉप ग्रुप WISH, संगीत निर्देशक मिकी मैक्लेरी, संगीतकार पार्थ पारेख और बे म्यूजिक द्वारा निर्मित है।इस इवेंट के शानदार साउंडट्रैक के साथ-साथ वीडियो भी अपलोड किया गया है, जो फिल्मी स्टाइल में बनाया गया है। महिला क्रिकेट से जुड़े पुराने पलों को इस वीडियो में दिखाया गया है। इसमें की गई कोरियोग्राफी इस बड़े इवेंट के महत्वपूर्ण क्षणों को दर्शाती है। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 के नौवें संस्करण लिए बनाया गया संगीत काफी शानदार है। महिला क्रिकेट से जुड़ी खेल को एक नए सिरे से दिखाया गया है।अगले महीने शुरू होने जा रहा है ICC वुमेंस टी20 विश्व कप 20243 अक्टूबर से शुरू हो रहे इस बड़े इवेंट का पहला मुकाबला शारजाह में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा लेने जा रही है। 20 अक्टूबर को इसका फाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के साथ दुबई में खेलेगी। इसके बाद टीम इंडिया का सामना 6 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ इसी मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम 9 अक्टूबर को श्रीलंका और 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से खेलेगी।दयालन हेमलता भारतीय टीम में पहली बार टी20 विश्व कप खेलने वाली हैं, जो साल 2018 से भारतीय टीम के साथ हैं। हालांकि, पिछले वर्ल्ड कप में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। लेकिन इस बार चयनकर्ताओं ने हेमलता के ऊपर भरोसा दिखाया है। टॉप ऑर्डर की बेहतरीन बल्लेबाज के रूप में इस खिलाड़ी को माना जाता है। आशा शोभना भी हेमलता की तरह अपना पहला टी20 विश्व कप खेलेंगी। शोभना ने 32 साल की उम्र में भारतीय टीम में डेब्यू किया था।आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ओपनिंग मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच दोपहर 3:30 पर शुरू होगा, वहीं दूसरा मैच श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।