Under-19 Women's T20 World Cup 2025 schedule: आईसीसी ने महिला अंडर-19 टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 की तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस बार टूर्नामेंट का दूसरा संस्करण खेला जाएगा। साल 2023 में पहली बार इसका आयोजन किया गया था, जिसमें भारतीय टीम ने शेफाली वर्मा के नेतृत्व में इंग्लैंड को करारी शिकस्त देते हुए खिताबी जीत हासिल की थी। ऐसे में अब टीम इंडिया पर खिताब की रक्षा का दबाव होगा। साल 2025 में 18 जनवरी से शुरु होने वाले महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप में शामिल 16 टीमों को कुल चार ग्रुप में बांटा गया है। मलेशिया में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत को वेस्टइंडीज, श्रीलंका और होस्ट मलेशिया के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 19 जनवरी से वेस्टइंडीज के खिलाफ करेगी। View this post on Instagram Instagram Postबता दें कि 18 जनवरी से शुरु होने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 2 फरवरी को खेला जाएगा। 1 फरवरी सेमीफाइनल के लिए और 3 फरवरी फाइनल के लिए रिजर्व डे है।आईसीसी महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप 2025 के ग्रुपग्रुप ए: भारत, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, मलेशियाग्रुप बी: इंग्लैंड, पाकिस्तान, आयरलैंड, यूएसएग्रुप सी: न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, समोआ, अफ्रीका क्वालीफायरग्रुप डी: ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, स्कॉटलैंड, एशिया क्वालीफायरआईसीसी महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप 2025 का शेड्यूल18 जनवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड18 जनवरी: इंग्लैंड बनाम आयरलैंड18 जनवरी: समोआ बनाम अफ्रीका क्वालीफायर18 जनवरी: बांग्लादेश बनाम एशिया क्वालीफायर18 जनवरी: पाकिस्तान बनाम यूएसए18 जनवरी: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका19 जनवरी: श्रीलंका बनाम मलेशिया19 जनवरी: भारत बनाम वेस्टइंडीज20 जनवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश20 जनवरी: आयरलैंड बनाम यूएसए20 जनवरी: न्यूजीलैंड बनाम अफ्रीका क्वालीफायर20 जनवरी: स्कॉटलैंड बनाम एशिया क्वालीफायर20 जनवरी: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान20 जनवरी: दक्षिण अफ्रीका बनाम समोआ21 जनवरी: वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका21 जनवरी: भारत बनाम मलेशिया22 जनवरी: बांग्लादेश बनाम स्कॉटलैंड22 जनवरी: इंग्लैंड बनाम यूएसए22 जनवरी: न्यूजीलैंड बनाम समोआ22 जनवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम एशिया क्वालीफायर22 जनवरी: पाकिस्तान बनाम आयरलैंड22 जनवरी: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफ्रीका क्वालीफायर23 जनवरी: मलेशिया बनाम वेस्टइंडीज23 जनवरी: भारत बनाम श्रीलंका24 जनवरी: बी4 बनाम सी424 जनवरी: ए4 बनाम डी425 जनवरी: सुपर सिक्स - बी2 बनाम सी325 जनवरी: सुपर सिक्स - बी1 बनाम सी225 जनवरी: सुपर सिक्स - ए3 बनाम डी125 जनवरी: सुपर सिक्स - सी1 बनाम बी326 जनवरी: सुपर सिक्स - ए2 बनाम डी326 जनवरी: सुपर सिक्स - ए1 बनाम डी227 जनवरी: सुपर सिक्स - बी1 बनाम सी328 जनवरी: सुपर सिक्स - ए3 बनाम डी228 जनवरी: सुपर सिक्स - सी1 बनाम बी228 जनवरी: सुपर सिक्स - ए1 बनाम डी329 जनवरी: सुपर सिक्स - सी2 बनाम बी329 जनवरी: सुपर सिक्स - ए2 बनाम डी131 जनवरी: सेमीफाइनल 131 जनवरी: सेमीफाइनल 22 फरवरी: फाइनल