IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने 1000 टेस्ट रन पूरे करते ही लगाई रिकार्ड्स की झड़ी, कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे

India  v England - 5th Test Match: Day One
शानदार फॉर्म में चल रहे हैं यशस्वी जायसवाल

भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का कमाल का फॉर्म जारी है। इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट की पहली पारी में जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 58 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 57 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने टेस्ट करियर में खास उपलब्धि हासिल कर 1000 रन भी पूरे कर लिए हैं। टेस्ट में 1000 रन पूरे करते ही जायसवाल कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है।

Ad

मैच के लिहास से यशस्वी जायसवाल भारत की ओर से सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अपने करियर के 9वें मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की है। मैच के अलावा यशस्वी पारियों के लिहाज से दूसरे सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बने हैं। उन्होंने इस मामले में चेतेश्वर पुजारा को पीछे छोड़ा। भारत की ओर से विनोद कांबली ने 14 टेस्ट पारियों में 1000 रन पूरे किए थे। वहीं यशस्वी जायसवाल ने 16वीं टेस्ट पारी में 1000 रन पूरे किए हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर चेतेश्वर पुजारा हैं। पुजारा ने 18 टेस्ट पारियों में 1000 रन पूरे किए थे।

यशस्वी जायसवाल भारत के चौथे बल्लेबाज हैं जिन्होंने सबसे कम उम्र में 1000 रन बनाए हैं। उन्होंने 22 साल 70 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की है। इस मामले में पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन 19 साल 217 दिन में पूरे किए थे। दूसरे नंबर पर कपिल देव हैं। उन्होंने 21 साल 27 दिन में यह उपलब्धि हासिल की थी।

डेब्यू के बाद सबसे कम दिनों में 1000 टेस्ट रन बनाने के मामले में यशस्वी जायसवाल पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंन टेस्ट डेब्यू के 239 दिनों के बाद यह मुकाम हासिल किया है। इस मामले में पहले स्थान पर माइकल हसी हैं। उन्होंने डेब्यू के 166 दिनों बाद 1000 टेस्ट रन पूरे किए थे।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications