IND vs ENG : रोहित शर्मा का तूफानी शतक, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले दिखाया अपना पुराना अंदाज; जमकर की चौके-छक्कों की बरसात

India v England - 2nd ODI - Source: Getty
India v England - 2nd ODI - Source: Getty

Rohit Sharma Century in 2nd ODI : टीम इंडिया के फैंस को जिस चीज का इंतजार था वो लम्हा आखिरकार लंबे समय बाद आ ही गया। भारत के कप्तान रोहित शर्मा वापस फॉर्म में आ गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ कटक में खेले गए दूसरे वनडे मैच में जबरदस्त शतक जड़ दिया। रोहित शर्मा का इस मुकाबले में वही पुराना अंदाज देखने को मिला। उन्होंने आते ही शुरुआत से ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। रोहित ने सबसे पहले 30 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने 76 गेंद पर अपना शतक भी पूरा कर लिया। रोहित शर्मा ने अपनी इस शतकीय पारी के दौरान 12 चौके और 7 छक्के लगाए।

Ad

रोहित शर्मा नागपुर में खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान फ्लॉप रहे थे। इसके बाद सवाल उठाए जाने लगे थे कि क्या रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं या नहीं। इसकी वजह यह है कि रोहित शर्मा लगातार फ्लॉप हो रहे थे। इसी वजह से उनकी काफी आलोचना भी हो रही थी। यहां तक कि उनके संन्यास की भी मांग उठने लगी थी। हालांकि रोहित शर्मा ने कटक वनडे में धुआंधार शतक लगाकर आलोचकों को करारा जवाब दिया।

Ad

रोहित शर्मा ने लगाया अपने करियर का 32वां वनडे शतक

रोहित शर्मा के वनडे करियर का यह 32वां शतक है। रोहित शर्मा ने अपनी इस धुआंधार शतकीय पारी के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड भी बनाए। वो अब वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने अपने करियर में कुल मिलाकर 10889 रन बनाए थे। अब रोहित शर्मा उनसे आगे निकल गए हैं। इस तरह रोहित शर्मा ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। रोहित शर्मा ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। अब 30 साल से ज्यादा उम्र के बाद वो सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

आपको बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया के दो दिग्गज बल्लेबाजों विराट कोहली और रोहित शर्मा की फॉर्म को लेकर बड़ा सवालिया निशान था। इसमें से रोहित शर्मा ने तो शतक लगाकर अपनी लय वापस हासिल कर ली है। हालांकि विराट कोहली इस मुकाबले में फ्लॉप रहे। वो मात्र 5 ही रन इस मैच में बना पाए। अब उनसे तीसरे वनडे मैच में बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications