Rishabh Pant Knee Injury Latest Update: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मुश्किल में फंसी भारतीय टीम की मुश्किलें उस समय और बढ़ गई थीं जब ऋषभ पंत विकेटकीपिंग करते हुए चोटिल हो गए थे। उनकी जगह पर ध्रुव जुरेल ने लगभग 55 ओवर तक विकेटकीपिंग की है। अब ऐसे में सवाल ये है कि क्या पंत दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए आएंगे या नहीं। यदि वह नहीं आते हैं तो भारतीय टीम के लिए बुरी खबर है।पंत के बारे में मिली ताजा अपडेटपंत की फिटनेस के बारे में ताजा अपडेट तीसरे दिन चायकाल के दौरान मिली। जैसे ही सभी खिलाड़ी बाहर गए तुरंत ही पंत मैदान पर आए। इस दौरान उनके हाथ में बल्ला था और वह दाएं पैर में पैड भी बांधे हुए थे। आपको याद दिला दें कि पंत को इसी घुटने में रविंद्र जडेजा की गेंद पर चोट लगी थी। यह वही घुटना है जो सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल भी हुआ था। इन्हीं सब बातों के कारण उनकी चोट को काफी गंभीरता से लिया जा रहा था।हालांकि, ताजा अपडेट राहत भरी खबर लेकर आई है। चायकाल के दौरान पंत ने बल्लेबाजी का अभ्यास किया। उन्होंने नॉकिंग की और सीधे शॉट्स लगाए। इसके बाद वह फारवर्ड पुश करते दिखे जिससे कि उनके पैरों में खिंचाव आए और उनके घुटने पर दबाव पड़े। इन सभी में उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई जिससे यह पता चलता है कि पंत दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं।बुरी तरह दर्द में दिखे थे पंतपहली पारी में भारत के लिए सर्वाधिक 20 रन बनाने वाले पंत घुटने पर गेंद लगने के बाद काफी दर्द में दिखे थे। वह तुरंत ही मैदान पर लेट गए थे और फिजियो के आने के बाद भी वह दर्द से परेशान दिख रहे थे। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाने का फैसला किया गया और इसमें भी वह अपने दम पर बाहर जाने के काबिल नहीं थे। उन्हें मजबूती से सहारा देकर मैदान से बाहर ले जाया गया था।भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बताया था कि पंत के घुटने में हल्की सी सूजन है और सावधानी के तौर पर उन्हें मैदान से बाहर भेजा गया था।