IND vs NZ - भारतीय टीम की धुआंधार बल्लेबाजी को लेकर ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़

रोहित शर्मा और शुभमन गिल (Photo Credit - BCCI)
रोहित शर्मा और शुभमन गिल (Photo Credit - BCCI)

भारतीय टीम (Indian Cricket Team) ने इंदौर में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में जबरदस्त बल्लेबाजी की। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और शुभमन गिल ने धुआंधार पारी खेली और शतक लगाया। यही वजह रही कि भारतीय टीम 385 का स्कोर बनाने में सफल रही।

Ad

शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर वनडे में 78 गेंदों में 112 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 13 चौके और पांच छक्के आये। वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने भी अपने वनडे करियर का 30वां शतक जड़ा। हिटमैन ने 41 गेंदों में पहले अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर 83 गेंदों में अपना 30वां शतक पूरा किया। अपनी 101 रनों की पारी में रोहित ने 85 गेंदें खेली। इस दौरान, उन्होंने नौ चौके और छह छक्के भी जड़े। उनके और शुभमन गिल के बीच 212 रनों की ओपनिंग साझेदारी हुई।

रोहित शर्मा और शुभमन गिल की पारी को लेकर ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं

रोहित शर्मा और शुभमन गिल की इस धुआंधार पारी को लेकर ट्विटर पर काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। आइए जानते हैं किसने क्या कहा ?

युवराज सिंह ने ट्वीट करके शुभमन गिल और रोहित शर्मा को उनके शानदार शतक के लिए बधाई दी।

Ad
गिल लगातार जीत रहा है दिल। एक और शतक।
Ad
मुझे इस बात से जलन हो रही है कि हार्दिक पांड्या कितने दूर छक्के लगा सकते हैं।
Ad
भारत के लिए तीन खिलाड़ियों ने शतक लगाया। रोहित शर्मा और शुभमन गिल के अलावा जैकब डफी ने भी शतक पूरा किया।
Ad
Ad
बाबर आजम से शुभमन गिल काफी ज्यादा बेहतर बल्लेबाज हैं। बस उन्हें पर्याप्त मौके नहीं मिल रहे हैं।
Ad
Ad
शुभमन गिल और रोहित शर्मा के अलावा जैकब डफी ने भी शतक बनाया।
Ad
शुभमन गिल वर्ल्ड क्रिकेट की अगली बड़ी चीज हैं।
Ad
रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शतक के बाद विराट कोहली ने कुछ इस तरह का रिएक्शन दिया।
Ad
Ad
बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान, शुभमन गिल और रोहित शर्मा की बल्लेबाजी को देखते हुए।
Ad
Ad

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications