रियान पराग ने दिखाई अपनी हाथों की ताकत, जड़ा गगनचुंबी छक्का; स्टेडियम से बाहर गई गेंद

Photo Credit: Sony Live Snapshots
Photo Credit: Sony Live Snapshots

Riyan Parag Hit 107 Meter Six: वर्तमान में टीम इंडिया ज़िम्बाब्वे (IND vs ZIM) के दौरे पर है और दोनों देशों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का आखिरी मैच आज हरारे के ही स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है, बाकी चारों मैच भी इसी मैदान पर हुए थे। मैच में ज़िम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय टीम की बल्लेबाजी के दौरान रियान पराग ने एक जबरदस्त हिट लगाया और गेंद को स्टेडियम की छत पर पहुंचाया। इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Ad

रियान पराग ने जड़ा 107 मीटर लम्बा छक्का

बता दें कि रियान पराग को आज के मैच में ऋतुराज गायकवाड़ की जगह प्लेइंग XI में शामिल किया गया है। पराग पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और 24 गेंदों में 22 रन बनाए। उनकी इस पारी में एक छक्का शामिल रहा। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने ये छक्का भारत की पारी के दसवें ओवर में लगाया। इस ओवर की चौथी गेंद शॉर्ट पिच थी। पराग अपनी पोजीशन में आए और जबरदस्त शॉट खेलते हुए मिड-विकेट के ऊपर से छक्का लगाया। गेंद स्टेडियम की छत पर लैंड हुई। इस छक्के की गगनचुंबी छक्के की लम्बाई 107 मीटर रही। रियान के अंतरराष्ट्रीय करियर का ये पहला छक्का रहा।

आप भी देखें यह वीडियो:

Ad

रियान पराग के इस छक्के के अलावा संजू सैमसन ने भी अपनी बल्लेबाजी के दौरान 110 मीटर लम्बा छक्का जड़ा जो कि भारत की पारी का सबसे लम्बा छक्का भी रहा।

जिम्बाब्वे को जीत के लिए मिला 168 रन का टारगेट

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 167 रन बनाए। मेहमान टीम की ओर से संजू सैमसन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 45 गेंदों का सामना करते हुए 58 रन बनाए, जिसमें 1 चौका और चार छक्के शामिल रहे। ये सैमसन के टी20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा अर्धशतक भी रहा। उनके अलावा शिवम दुबे ने भी 12 गेंदों में 26 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें दो चौके और दो छक्के शामिल रहे। मेजबानों को जीत के लिए अब 168 रन बनाने होंगे।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications