रोहित शर्मा की सेना ने उड़ाया गर्दा, टेस्ट के 147 साल पुराने इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा; पूरा किया खास ‘शतक’

Photo Credit: BCCI Website
Photo Credit: BCCI Website

Teams to hit most test Sixes in year: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रहा है। इस मुकाबले के तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला। रोहित शर्मा, विराट कोहली और सरफराज खान ने कीवी टीम के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। इसी दौरान भारतीय टीम ने पांच छक्के भी उड़ाए। इन छक्कों की मदद से टीम इंडिया ने एक ऐसा बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिसे टेस्ट क्रिकेट के पिछले 147 साल के इतिहास में कोई भी टीम हासिल नहीं कर पाई थी।

Ad

टेस्ट क्रिकेट में एक साल में छक्कों का शतक लगाने वाला भारत बना पहले देश

दरअसल, मेन इन ब्लू अब एक कैलेंडर ईयर में टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाली पहली टीम बन गई है। भारतीय टीम इस साल अब तक 102* छक्के लगा चुकी है। बेंगलुरु टेस्ट के तीसरे दिन तीन छक्के लगते ही भारतीय टीम के नाम ये खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया। रोहित शर्मा एंड कंपनी ने इंग्लैंड के रिकॉर्ड को तोड़ा, उसने 2022 में 89 छक्के लगाए थे। टीम इंडिया के नाम इस रिकॉर्ड को दर्ज करवाने में शुभमन गिल (16) और यशस्वी जायसवाल (29) ने अहम भूमिका निभाई।

पांच टीमें जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में एक साल में लगाए सबसे ज्यादा छक्के

1. टीम इंडिया- 102* छक्के (2024)

2. इंग्लैंड- 89 छक्के (2022)

3. टीम इंडिया- 87 छक्के (2011)

4. न्यूजीलैंड- 81 छक्के (2014)

5. न्यूजीलैंड- 71 छक्के (2013)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हो रहे टेस्ट में टीम इंडिया पहली बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 46 रन पर ढेर हो गई थी। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने शानदार बल्लेबाजी की और 402 रन बनाकर 356 रन की बड़ी लीड हासिल करने में कामयाबी हासिल की थी।

दूसरी पारी में टीम इंडिया के बल्लेबाज अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने टीम को बढ़िया शुरुआत दिलाई थी। हिटमैन ने 52 रन की अहम पारी खेली। वहीं, कोहली के बल्ले से 70 रन निकले। तीसरे दिन स्टंप्स तक मेजबान टीम ने 3 विकेट खोकर 231 रन बना लिए थे। सरफराज खान नाबाद 70 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications