हैप्पी वाला बर्थडे 'किंगकू भैया"...',जन्मदिन पर रिंकू सिंह को मिला नया नाम; सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह 27 साल के हुए।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह 27 साल के हुए।

Rinku Singh Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बाएं हाथ के इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज ने आज अपने जीवन के 27 बरस पूरे कर लिए हैं। उत्तर प्रदेश के रिंकू सिंह ने बहुत ही कम समय में भारतीय क्रिकेट टीम में एक खास स्थान बना लिया है। वो फिलहाल टी20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में टीम के सबसे बेहतरीन फिनिशर के तौर पर उभर रहे हैं।

Ad

रिंकू सिंह मना रहे हैं 27वां जन्मदिन

रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ। इस युवा स्टार बल्लेबाज ने पिछले ही साल अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर करियर की शुरुआत की थी। वो भारतीय टीम के लिए टी20 और वनडे फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके हैं। खासकर रिंकू ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक कमाल का प्रदर्शन करते हुए 25 मैच की 18 पारियों में 58.87 की शानदार औसत और करीब 175 की स्ट्राइक रेट से 471 रन बना चुके हैं। इस दौरान बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 3 अर्धशतक भी जड़े हैं।

सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह को जन्मदिन की बधाई देने वालों का लगा तांता

भारतीय क्रिकेट टीम के इस होनहार बल्लेबाज को 27वें जन्मदिन के मौके पर क्रिकेट जगत के दिग्गजों से लेकर फैंस हर कोई बधाईयां दे रहा है। तो चलिए आईए जानते हैं रिंकू सिंह को कौन-कौन किस अंदाज में दे रहा है जन्मदिन की शुभकामनाएं।

(कोलकाता नाइट राइडर्स में रिंकू सिंह के साथी खिलाड़ी नितीश राणा ने रिंकू को खास अंदाज में बधाई दी।)

Ad

इसके अलावा रिंकू सिंह की आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी ट्विटर पर अपने इस चहेते खिलाड़ी की उनके जन्मदिन पर खास अंदाज में विश किया। और रिंकू को एक एयरप्लेन पर बिठाकर लिखा कि, अपने सिक्स से भी ऊंचा उड़ना।

Ad

एक यूजर ने इस स्टार बल्लेबाज को जन्मदिन की बधाई देते हुए नया नाम देते हुए लिखा हैप्पी वाला बर्थडे किंगकू भैया।)

Ad

इसके अलावा कईं फैंस अपने इस चहेते स्टार बल्लेबाज को उनके जन्मदिन के मौके पर बधाईयां दे रहे हैं।

Ad
Ad
Ad

फैंस ने तो रिंकू के जन्मदिन के मौके पर यश दयाल को भी याद किया, जिनके एक ओवर में रिंकू ने 2023 के आईपीएल में 5 छक्के लगाकर जीत छीन ली थी।

Ad

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications