कपिल देव का नया लुक आया सामने, फैंस ने दी प्रतिक्रियाएं

कपिल देव का नया लुक
कपिल देव का नया लुक

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान ऑलराउंडर कपिल देव ने नया मेकओवर लिया है। उनका यह मेकओवर सोशल मीडिया पर सामने आया है। अपने इस नए लुक में कपिल देव काफी अलग लग रहे हैं।

Ad

कपिल देव के इस नए लुक की तस्वीरें उनके पुराने साथी खिलाड़ी और दोस्त चेतन शर्मा ने ट्विटर पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कपिल अपने नए लुक में ब्लैक सूट पहन कर पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें उन्होंने सिर मुंडाया हुआ है और दाढ़ी भी बढ़ाई हुई है। उन्होंने इस लुक के साथ सिर पर चश्मा भी लगाया हुआ है। तस्वीरें सामने आते ही यह फैंस के बीच काफी वायरल हो रही हैं। कपिल देव का यह लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

ये भी पढ़ें: युवराज सिंह ने आईपीएल में महंगे बिकने से होने वाले दबाव के बारे में बताते हुए युवा खिलाड़ियों को दी अहम सलाह

देखिए चेतन शर्मा का यह ट्वीट :

Ad

कपिल देव की तस्वीरें शेयर करते हुए चेतन शर्मा ने कैप्शन दिया है कि कपिल देव का नया लुक। वाह। बहुत अच्छा लग रहा था पाजी को अलग लुक में देखना। कपिल देव ने पूरी तरह से अपने सिर के बाल शेव कर लिए हैं। कपिल ने सिर्फ बाल ही नहीं कटवाए हैं, बल्कि ग्रे कलर की दाढ़ी को भी काफी बड़ा कर लिया है, जो उनको बिल्कुल कूल लुक दे रही है।

कपिल देव, जो अपने खेल के दिनों में अपने घुंघराले बालों के लिए जाने जाते थे, हमेशा से ही नए लुक आज़माते रहे हैं। देश में लॉकडाउन के समय में उन्होंने खुद को नया लुक दिया है। उनका यह लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है और साथ ही इसे लेकर फैंस की कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी लगातार सामने आ रही हैं। कोई उनकी तुलना विव रिचर्ड्स से कर रहा है तो कोई उन्हें कटप्पा का हमशक्ल बता रहा है।

Ad

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications