विराट कोहली से लेकर युवराज सिंह तक ने रखे अपने बच्चों के यूनिक नाम, जानें इन सबका विशेष अर्थ 

virat kohli
विराट कोहली और युवराज सिंह की तस्वीर (photo credit:x.com/YUVSTRONG12,AkshatOM10)

Indian Cricketer Kids Unique Name: भारतीय संस्कृति में बच्चों के नाम का विशेष महत्व होता है। कहते हैं जैसा नाम होता है बच्चे का स्वाभाव भी धीरे- धीरे वैसा ही हो जाता है। इसी वजह से माता- पिता भी बच्चे के जन्म से ही नाम सोचना शुरू कर देते हैं।

Ad

इसी कड़ी में आपको भारतीय क्रिकेटर्स के बच्चों के नाम के अर्थ के बारें में बताएंगे। भले ही जमाना कितना आगे बढ़ गया फैशन में बच्चों का कुछ भी नाम रख देते हैं लेकिन भारतीय क्रिकेटर्स ने अपने बच्चों के यूनिक नाम तो रखे ही हैं, साथ में ही उन नामों का विशेष अर्थ भी है।

विराट और अनुष्का के बेटा- बेटी का नाम

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी 2021 को एक बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम वामिका रखा था। आपको बता दें कि वामिका का अर्थ होता है मां दुर्गा। मां दुर्गा के कई नाम हैं जिसमें से एक नाम वामिका भी है। वही बेटे का नाम अकाय है जिसका अर्थ होता है निराकार, जिसका निर्धारित आकार ना हो।

युवराज और हेजल के बच्चों का नाम

युवराज सिंह के बेटे का नाम ओरियन है और ओरियन का मतलब होता है नक्षत्र का तारा। युवराज और हेजल की बेटी का नाम औरा है। औरा का अर्थ होता है आभामंडल।

Ad

सुरेश रैना के बेटा- बेटी का नाम

भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना के दो बच्चे हैं। उनकी बेटी का नाम ग्रेसिया है और बेटे का नाम रियो है। ग्रेसिया का अर्थ होता है शालीन और सौम्य और रियो नाम का अर्थ होता है, नदी, प्रकृति की शक्ति।

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की बेटी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की एक ही बेटी है। जिसका नाम जीवा है और जीवा का अर्थ होता है चमक, प्रतिभा, प्रकाश और भगवान का प्रकाश।

रोहित शर्मा की बेटी

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और रितिका की एक ही बेटी है, जिसका नाम समायरा है। समायरा का मतलब होता है भगवान द्वारा संरक्षित।

हरभजन सिंह के बच्चे

हरभजन सिंह दो बच्चों के पिता हैं उनकी बेटी का नाम हिनाया हीर प्लाह है, जिसका मतलब होता है चमक, सुंदर, मन को भाने वाली। बेटे का नाम जोवान वीर सिंह है जिसका मतलब होता है यौवन

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications