Rinku Singh Sister Neha Singh: रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट में अपनी एक अगल पहचान बना चुके हैं। वह बड़े-बड़े छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मैच में उन्होंने गेंदबाजी में कमाल कर करके दिखाया और टीम को जीत दिलाई। रिंकू सिंह एक गरीब परिवार से आते हैं। हालांकि वह अब अपने खेल से पुरी दुनिया में अपने नाम का डंका बजवा चुके हैं। रिंकू सिंह के कुल 5 भाई-बहन हैं। रिंकू की बहन का नाम नेहा सिंह जो सोशल मीडिया पर काफी छाई रहती हैं।कौन हैं रिंकू की बहन नेहा सिंह?नेहा सिंह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी लाखों में है। रिंकू की बहन किसी बॉलीवुड हीरोइन से कम नहीं हैं। खास बात ये है कि वह रिंकू के साथ मिलकर परिवार का खर्च उठाती हैं। वह सोशल मीडिया पर वो काफी ज्यादा मशहूर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वीडियो क्रिएटर होने के चलते वह सोशल मीडिया पर कमाई भी करती हैं। इसके अलावा नेहा ने इंग्लिश में एमए भी किया हुआ है। View this post on Instagram Instagram Postरिपोर्ट्स के मुताबिक, नेहा को सोशल मीडिया पर ब्रैंड डील्स भी मिलते हैं, जिससे वह लाखों रुपए कमाती हैं। इसके अलावा उन्हें केकेआर के मैचों के दौरान स्टैंड में देखा गया है और वह अक्सर अपने परिवार के साथ तस्वीरें पोस्ट करती हैं। उन्होंने टीम के मालिक शाहरुख खान, मेंटर गौतम गंभीर और आंद्रे रसेल, नितीश राणा जैसे खिलाड़ियों के साथ तस्वीरें पोस्ट कर रखी हैं, जो काी वायरल हैं।हाल ही में मनाया जन्मदिनरिंकू की बहन नेहा का 25 जुलाई को जन्मदिन था। श्रीलंका में टी20 सीरीज होने के कारण वो अपनी बहन के जन्मदिन पर शामिल नहीं हो सके। हालांकि रिंकू सिंह ने वीडियो कॉल करके अपनी बहन को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने अपने अंदाज इस जन्मदिन को और भी खास बना दिया। सूर्यकुमार यादव भी इस वीडियो कॉल का हिस्सा बने थे। वीडियो कॉल पर दोनों को देखकर रिंकू की बहन समेत पूरा परिवार हैरान रह गया था। इसके बाद उन्होंने बर्थडे विश किया, जिसके बाद रिंकू की बहन ने थैंक यू बोला और उन दोनों के सामने बर्थडे केक काटा।