ऋषभ पंत को Champions Trophy के बीच मिली बड़ी खुशखबरी, सचिन तेंदुलकर के बाद खास उपलब्धि हासिल करने वाले बन सकते हैं मात्र दूसरे भारतीय खिलाड़ी

South Africa v India: Final - ICC Men
South Africa v India: Final - ICC Men's T20 Cricket World Cup West Indies & USA 2024 - Source: Getty

Rishabh Pant Nominated Laureus Award: मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हिस्सा ले रही है। ऋषभ पंत भी टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा हैं, लेकिन अभी तक उन्हें टूर्नामेंट में एक भी मैच खेलने को नहीं मिला है। इससे उनके फैंस थोड़े निराश हैं। लेकिन इसी बीच ऋषभ पंत के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, पंत को प्रतिष्ठित लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया है। उन्हें वर्ल्ड कमबैक ऑफ द ईयर कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है।

Ad

बता दें कि पंत के साथ जिमनास्ट रेबेका एंड्रेडे भी इस सूची में शामिल हैं, जिन्होंने पेरिस में गोल्ड मेडल जीतने के लिए एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट की चोटों से संघर्ष किया था। इन दोनों के अलावा स्की रेसर लारा गुट-बेहरामी, कैलेब ड्रेसेल, मार्क मार्केज और तैराक एरियन टिटमुश भी इस कैटेगरी में नॉमिनेट हुए हैं।

विजेताओं की घोषणा 21 अप्रैल, 2025 को होगी। भारत की तरफ से इस अवॉर्ड को अब तक सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही जीत पाए हैं। तेंदुलकर ने ये उपलब्धि 2020 में हासिल की थी।

Ad

दिसंबर 2022 में खतरनाक एक्सीडेंट का शिकार हुए थे ऋषभ पंत

गौरतलब हो कि ऋषभ पंत दिसंबर 2022 में एक भयानक कार एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे, जिसमें उनकी जान खतरे में पड़ गई थी। इस दौरान पंत को कई गंभीर चोटें आई थीं, जिसकी वजह से वह 629 दिनों तक मैदान से दूर रहे थे। इसके बाद पंत ने आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए जबरदस्त कमबैक किया था।

भारतीय टीम में पंत की वापसी 2024 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हुई थी, जिसमें उन्होंने 8 मैचों में 171 रन बनाए थे। न्यूयॉर्क में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 42 रन बनाते हुए भारत को जीत दर्ज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

वहीं, पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए टेस्ट फॉर्मेट में वापसी की थी। सीरीज के दौरान उन्होंने जबरदस्त शतकीय पारी खेली थी। इसी के साथ पंत ने भारतीय विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में एमएस धोनी की बराबरी की थी।

पंत आईपीएल 2025 में इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। फ्रेंचाइजी ने इस बार पंत को 27 करोड़ की मोटी रकम में खरीदकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इस बार पंत का प्रदर्शन कैसा रहता है।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications