हार्दिक, विराट और रोहित शर्मा ने बीच में छोड़ी अपनी पढ़ाई; आज हैं बुलंदियों के शिखर पर; जानें कितने पढ़े लिखे हैं स्टार खिलाड़ी

indian cricketer
इन तीन भारतीय खिलाड़ियों ने 10 वीं और सिर्फ 12वी तक की पढ़ाई( photo credit: instagram/ rohitsharma45,virat.kohli, hardikpandya93)

Indian Cricketer: भारतीय फैंस सबसे ज्यादा दीवाने है किसी खेल के तो वह क्रिकेट का खेल है। भारतीय खिलाड़ी अपने फैंस के दिल में बसते हैं। भारतीय टीम में शामिल होना और भारत के लिए खेलना कोई मामूली बात नहीं है। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने क्रिकेट के लिए बहुत संघर्ष और त्याग किया है।

Ad

शायद ही आपको पता कुछ खिलाड़ी ऐसे भी है, जिन्होंने दसवीं और बारहवीं तक पास नहीं किया है। इस लिस्ट में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी शामिल है। हार्दिक पांड्या ने कक्षा 9वीं में ही क्रिकेट पर फोकस करने के लिए पढ़ाई छोड़ दी थी।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 12वीं तक पढ़ाई की है। रोहित शर्मा ने मुंबई में स्थित स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद रोहित शर्मा ने रिजवी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स के पढ़ाई की है। इस कॉलेज में उन्होंने ग्रेजुएशन के लिए एडमिशन लिया था। लेकिन रोहित शर्मा ने अपने क्रिकेट करियर पर ध्यान देने के लिए कॉलेज की पढ़ाई छोड़ दी थी। और आज उनका करियर बुलंदियों के शिखर पर है। क्रिकेट प्रेमियों की जुबां पर सबसे पहले रोहित शर्मा का नाम आता है।

Ad

भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या

टी20 विश्व कप में टीम इंडिया उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 8वीं पास हैं। क्रिकेट की वजह से हार्दिक ने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। और आज हार्दिक क्रिकेट में ऊचांईयों के शिखर पर है। टी20 विश्व कप 2024 में हार्दिक पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसकी वजह से हार्दिक पांड्या की हर कोई तारीफ कर रहा है।

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 12वीं तक पढ़ाई की है। विराट कोहली ने 9वीं तक विशाल भारती स्कूल तक पढ़ाई की है। इसके बाद विराट कोहली पश्चिम विहार में स्थित सेवियर कान्वेंट स्कूल में 12वीं तक की पढ़ाई की। इसके बाद कोहली भी अपने क्रिकेटर पर पूरी तरह फोकस करने के लिए पढ़ाई छोड़ दी थी। और आज वह महान खिलाड़ियों में से एक है। वहीं विराट ने टी20 विश्व कप 2024 की जीत के बाद से टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट से संन्यास ले लिया।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications