भारतीय क्रिकेटरों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस पर्व, ट्विटर पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Photo Courtesy - Suryakumar Yadav Twitter
Photo Courtesy - Suryakumar Yadav Twitter

भारत आज अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी मिली थी। इस मौके पर भारत के वर्तमान और पूर्व क्रिकेटरों ने देशवासियों को 77वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। हर किसी ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों और नायकों को याद किया और कहा कि उनका देश ऐसे ही तरक्की करता रहे।

Ad

क्रिकेटरों ने देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

विराट कोहली, युवराज सिंह, इरफान पठान, गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव समेत कई क्रिकेटरों ने खास अंदाज में स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट किया और सबको बधाई दी। आइए जानते हैं किसने क्या कहा ?

आजादी के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर्व पर हम अपने बहादुर सैनिकों को सलाम करते हैं।
Ad
आजादी के 77वें पर्व पर मैं यही कामना करता हूं कि हम विकास और समृद्धि के पथ एकसाथ मिलकर आगे बढ़ें।
Ad
जब भी मैं नीले रंग की जर्सी पहनता था तो ये मेरे तिरंगे के लिए थे। आप सबको स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
Ad
सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद।
Ad
Ad
आज जब हम अपना आजादी का पर्व मना रहे हैं तो हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों को याद करना चाहिए जिन्होंने हमें ये आजादी का तोहफा देने के लिए लगातार संघर्ष किया। हमें भारत के विविधता में एकता की तारीफ करनी चाहिए जो इस देश को महान बनाता है। जय हिंद।
Ad
हमारा झंडा ऐसे ही शान से लहराता रहे। हमारी आजादी के लिए संघर्ष करने वाले नायकों की कुर्बानी को मैं नमन करता हूं।
Ad
मैं पूरी दुनिया में रहने वाले सभी भारतीय लोगों को आजादी के पर्व की मुबारकबाद देता हूं।
Ad
आप यहां पर जिस झंडे की धुंधली सी तस्वीर देख रहे हैं वो मात्र तस्वीर नहीं है। ये एक इमोशन है जिसे मैंने अपने पूरे करियर के दौरान अपने सीने पर पहना। अपने झंडे को हम हमेशा ऐसे ही ऊंचा रखें। सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications