इन भारतीय क्रिकेटर्स की लव स्टोरी के दिलचस्प किस्से, किसी को एक्ट्रेस से प्यार हुआ तो किसी को खेल की दुनिया में ही मिला जीवनसाथी

indian cricketer
(photo credit: x.com/rohit_vertex,BluntIndianGal, CrickeTendulkar

Indian Cricketers Love Story: प्यार के मामले में भारतीय क्रिकेटर्स भी कम नहीं है। उनकी लव स्टोरी भले ही किसी फिल्म की तरह हो, लेकिन भारतीय क्रिकेटर्स ने प्यार भी किया और उसे निभाया भी। ये स्टोरी केवल कहानियों तक सीमित नहीं रही। वहीं भारतीय क्रिकेटर्स अपने फैंस के दिल में बसते हैं और फैंस उनकी पर्सनल लाइफ के बारें में जानने के लिए बहुत उत्सुक रहते हैं। ऐसे में आपके फेवरेट क्रिकेटर्स की लव स्टोरी के बारें में बताएंगे। किसी को बॉलीवुड एक्ट्रेस से प्यार हुआ तो किसी को एयरपोर्ट पर देखते ही प्यार हो गया।

Ad

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। आपको बता दें कि विराट कोहली एक एड शूट के दौरान साल 2013 में पहली बार अनुष्का शर्मा से मिले थे। वहीं से दोनों के बीच दोस्ती हुई और यह दोस्ती धीरे- धीरे प्यार में बदल गई। विराट-अनुष्का ने साल 2017 में इटली में शादी की थी। अनुष्का और विराट एक बेटी और बेटे के पेरेंट्स भी हैं।

Ad

सचिन तेंदुलकर और अंजली

मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के मैदान पर तो परफेक्ट थे ही। इसी के साथ वह परफेक्ट हसबैंड भी है। सचिन तेंदुलकर और अंजली की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। मजे की बात यह है कि अंजली सचिन से 6 साल बड़ी हैं। दरअसल साल 1990 में सचिन इंग्लैंड दौरे से लौटे थे। इस दौरान मुंबई एयरपोर्ट पर उनकी मुलाकात अंजली से हुई और यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। साल 1994 में दोनों ने सगाई कर ली और 1995 में शादी की। अंजली पेशे से डॉक्टर थीं।

Ad

युवराज सिंह और हेजल कीच

युवराज सिंह और हेजल कीच की लव स्टोरी बिल्कुल फिल्म की कहानी की तरह है। इन दोनों की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। एक इंटरव्यू में युवराज ने बताया था कि हेजल ने तीन महीनों तक युवी की फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट नहीं की थी। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। साल 2016 में युवराज ने हेजल से शादी की।

Ad

रोहित शर्मा और रितिका सजदेह

रोहित शर्मा और रितिका सजदेह एक- दूसरे के साथ प्यारा सा बॉन्ड शेयर करते है। रितिका अक्सर रोहित के मैच के दौरान स्टेडियम में स्पॉट की जाती हैं। रितिका स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर थीं। जिसकी वजह से दोनों का अक्सर मिलना हो जाता था। दोनों के बीच दोस्ती हुई, करीब 6 साल तक डेट करने के बाद साल 2015 में दोनों ने शादी कर ली थी।

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications