मोहम्मद सिराज से पहले ये दिग्गज भारतीय क्रिकेटर भी खरीद चुके हैं रेंज रोवर, देखिए पूरी लिस्ट

मोहम्मद सिराज
भारतीय क्रिकेटर्स की तस्वीर (photo credit: x.com/rushiii_12,sumittt22,CricStrickAP)

Indian Cricketers Range Rover: भारतीय क्रिकेटर्स दौलत, शोहरत और शौक के मामले में किसी से कम नहीं हैं और बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं। भारतीय क्रिकेटर्स का क्रिकेट के अलावा अन्य इनकम सोर्स भी है। किसी का बिजनेस है तो किसी के रेस्टोरेंट हैं। इसके अलावा ये बड़े- बड़े ब्रांड्स का विज्ञापन कर अच्छी- खासी कमाई कर लेते हैं। अभी हाल ही में भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज ने 3.16 करोड़ रुपए की रेंज रोवर एलडब्ल्यूबी खरीदी है।

Ad

उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी। मोहम्मद सिराज अपने परिवार के साथ रेंज रोवर शोरूम में नजर आए थे। भारतीय क्रिकेटर्स के पास लग्जरी गाड़ियों की लाइन लगी हुई है लेकिन इन सभी कार में सबसे कॉमन कार रोवर जो कई क्रिकेटर्स के पास है। इसी कड़ी में आपको बताएंगे कि मोहम्मद सिराज से पहले किन खिलाड़ियों के पास यह कार थी।

Ad

विराट कोहली के पास लैंड रोवर वोग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के पास लैंड रोवर वोग कार है। जिसकी भारतीय कीमत 2.36 करोड़ रुपए है। वहीं किंग कोहली के पास इसके अलावा और भी कई लग्जरी कार हैं।

शिखर धवन के पास रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी एसयूवी

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन के पास रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी एसयूवी है। जिसकी कीमत लगभग 4 करोड रूपए है। वह अक्सर अपनी कार के साथ फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं एम. एस. धोनी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एम.एस. धोनी के पास लैंड रोवर सीरीज 3 स्टेशन वैगन कार है।इसकी कीमत करीब 97 लाख रुपए है। सबके फेवरेट महेंद्र सिंह धोनी को कार का बेहद शौक है। कई लग्जरी गाडियां उनके गैराज में मौजूद हैं।

रोहित शर्मा के पास रेंज रोवर एचएसई एलडब्ल्यूबी 3.0

भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के पास रेंज रोवर एचएसई एलडब्ल्यूबी 3.0 है। इसकी कीमत करीब 2.81 करोड़ रुपए है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications