भारत में आज जोर-शोर से करवा चौथ का त्यौहार मनाया गया। महिलाओं ने अपने पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखा और चांद देखकर अपना उपवास तोड़ा। भारतीय खिलाड़ियों ने भी अपनी पत्नियों के साथ इस त्यौहार को मनाया और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की।युजवेंद्र चहल ने अपनी पत्नी धनश्री के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली तस्वीर में दोनों को एक साथ देखा जा सकता है। इस दौरान दोनों ही बेहद प्यारे लग रहे थे। वहीं चहल ने धनश्री की कुछ और तस्वीरें पोस्ट की, साथ ही एक तस्वीर उनकी मेहंदी की भी शेयर की। उन्होंने लिखा ,हैप्पी करवाचौथ पत्नी! आई लव यू। View this post on Instagram Instagram Postवहीं सूर्यकुमार यादव ने भी अपनी पत्नी के हाथों में मेहंदी लगी हुई तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। उनकी मेहंदी बेहद खूबसूरत लग रही थी। मेहंदी में एक औरत चांद को देखते हुए नजर आ रही थी।Source: Suryakumar Yadav Instagram Storyटी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके दीपक चाहर ने भी अपनी पत्नी के साथ करवाचौथ मनाते हुए वीडियो शेयर की। दोनों की इसी साल शादी हुई हैं और शादी के बाद यह उनका पहला करवा चौथ था। वीडियो में उनकी पत्नी को चांद देखते और करवा चौथ की रस्में करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा,पहले से साथ में कई और करवा चौथ तक। View this post on Instagram Instagram Postहरभजन सिंह की पत्नी भी करवा चौथ के मौके पर काफी खूबसूरत तरीके से तैयार हुईं। हरभजन ने पत्नी गीता बसरा की लाल साड़ी में तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। तस्वीरों के साथ उन्होंने एक मजेदार कैप्शन भी दिया। हरभजन ने लिखा,मेरी बीवी और हर औरत को हैप्पी करवा चौथ। चलो अब एक दिन खाना नहीं खाया अब साल भर मेरा दिमाग खाना। श्श्श्… किसी ने सुना तो नहीं। View this post on Instagram Instagram Postवहीं, सुरेश रैना ने भी अपनी पत्नी प्रियंका की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की और एक प्यारा सा कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा,हर प्यारे जोड़े को हैप्पी करवा चौथ। भगवान आप सबको इस पावन दिन पर प्यार और खुशियों से भर दे। View this post on Instagram Instagram Post