Shreyanka Patil becomes international crush: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कई उपलब्धियां अपने नाम की हैं। महिला क्रिकेटर्स अपने खेल के साथ-साथ अपनी सुंदरता से भी फैंस का ध्यान आकर्षित करती रहती हैं। भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना, हरलीन देओल और श्रेयांका पाटिल समेत कई ऐसी महिला क्रिकेटर्स हैं जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। फैंस भी महिला क्रिकेटर्स की तारीफ करते नहीं थकते हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना की सुंदरता पर फैंस इस कदर फिदा हैं कि उन्हें नेशनल क्रश तक घोषित कर चुके हैं।वहीं, महिला क्रिकेटर श्रेयांका पाटिल की बात करें तो श्रेयांका पाटिल भी सुंदरता के मामले में किसी से कम नहीं हैं। फैंस ने स्मृति मंधाना के बाद उन्हें नेशनल क्रश घोषित कर दिया है। इसी कड़ी में श्रेयांका पाटिल ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देख एक फैन ने उनकी सुंदरता की तारीफ करते हुए उन्हें नेशनल क्रश नहीं बल्कि कुछ और कहा है। आपको दिखाते हैं फैंस का कमेंट और श्रेयांका पाटिल की इंस्टाग्राम पोस्ट।श्रेयांका पाटिल की खूबसूरती पर फिदा हुआ फैनश्रेयांका पाटिल ने बुधवार सुबह अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह बेहद सुंदर लग रही हैं, या यूं कहें कि बिल्कुल एक्ट्रेस की तरह लग रही हैं। फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postकोई श्रेयांका पाटिल की खूबसूरती की तारीफ कर रहा है तो कोई उनसे ना खेलने की वजह पूछ रहा है। इसी बीच एक फैन ने श्रेयांका पाटिल की तारीफ करते हुए उन्हें नेशनल क्रश नहीं बल्कि इंटरनेशनल क्रश कहा है।श्रेयांका पाटिल की पोस्ट पर फैंस ने किए कमेंट (photo credit: instagram/shreyanka_patil31)श्रेयांका पाटिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और लाखों लोग उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। श्रेयांका पाटिल के इंस्टाग्राम पर करीब चार मिलियन फॉलोअर्स हैं।विराट कोहली की फैन हैं श्रेयांका पाटिलभारतीय क्रिकेटर विराट कोहली श्रेयांका पाटिल के फेवरेट क्रिकेटर्स में से एक हैं। वह उन्हें अपना रोल मॉडल मानती हैं। श्रेयांका पाटिल मैदान पर भी विराट कोहली की तरह खेलने की कोशिश करती हैं। श्रेयांका पाटिल कई बार खुले तौर पर भी कह चुकी हैं विराट कोहली उनके पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक हैं।